Madhya Pradesh Latest News

विधायक निलय डागा के प्रस्ताव पर अब तक अनभिज्ञ बैतूल नगरपालिका खोखले साबित हो रहे विकास के दावे, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही जनता

By, बैतूल वार्ता

 विधायक निलय डागा के प्रस्ताव पर अब तक अनभिज्ञ बैतूल नगरपालिका
खोखले साबित हो रहे विकास के दावे, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही जनता
 -सड़क नाली जैसी मूलभूत सुविधा से अब तक वंचित 33 वार्डों की जनता
लापरवाही- सड़क नाली एवं डामरीकरण को लेकर कांग्रेस विधायक ने 1 वर्ष पहले नपा को भेजा था प्रस्ताव, नहीं मिली प्रशासकीय स्वीकृति
बैतूल। इसे विडंबना ही कहेंगे कि लगभग 1 साल पहले बैतूल नगर पालिका क्षेत्र की दयनीय स्थिति को देखते हुए कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा ने नगर पालिका क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं दिलवाने के लिए विभिन्न कार्यों का प्रस्ताव बैतूल नगर पालिका को भेजा था। विधायक डागा ने शहरवासियों को विभिन्न समस्याओं को निजात दिलाने के लिए प्रेषित प्रस्ताव पर तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति की मांग की थी। लेकिन नगरपालिका ने 1 साल बाद भी विधायक के प्रस्ताव को गंभीरता से ना लेते हुए विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ली। शहरवासियों की इस जायज मांग के प्रति नगर पालिका प्रशासन आज भी अनभिज्ञ बनी हुई है। नतीजा शहरवासी सड़क नाली जैसी मूलभूत सुविधा से भी महरूम हो चुके हैं।
इसे शहरवासियों का दुर्भाग्य ही कहेंगे कि प्रदेश में भाजपा की सरकार और नगर पालिका में सत्ता पक्ष के ही प्रतिनिधि होने के बावजूद शहर तक की सड़कें जर्जर हो गईं है। सड़क, पक्की नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित शहर के विभिन्न वार्डों की जनता नगरपालिका के दावे को खोखला साबित कर रही है। शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
— विधायक ने विभिन्न वार्डों की खामियां की थी उजागर–
गौरतलब है कि शहर के 33 वार्डों के वार्ड वासियों की मूलभूत समस्याओं को देखते हुए कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा ने विगत वर्ष बैतूल नगर पालिका को पत्र प्रेषित कर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया था। लेकिन विधायक के प्रस्ताव पर आज तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। विधायक डागा ने बीते वर्षो में पत्र के माध्यम से सुभाष वार्ड, अर्जुन वार्ड, दुर्गा वार्ड, देशबंधु, इंदिरा, पटेल वार्ड सहित अन्य वार्डों में सड़क नाली व डामरीकरण का प्रस्ताव नगरपालिका को भेजा था। लेकिन किसी भी कार्यों को तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिलने की वजह से शहर की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। शहर के शास्त्री वार्ड, आर्य पुरा वार्ड, महावीर वार्ड, जयप्रकाश वार्ड, शंकर वार्ड, सहित रामनगर वार्ड क्षेत्र की सड़कें व नालिया अब तक पक्की नहीं हुई हैं। जिससे बारिश के दिनों में इसका खामियाजा वार्ड की जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर के अधिकांश भागों में अभी भी पक्की सड़कों की कमी बनी हुई है। कच्ची पक्की सड़कें बारिश के दिनों में मुसीबत से कम नहीं हैं।
— 18 साल के अध्यक्षीय कार्यकाल के बावजूद विकास की राह तक रहा शहर–
बैतूल के इतिहास पर गौर करें तो यहां 26 साल से भाजपा के सांसद और 18 साल तक नगरपालिका में भाजपा के अध्यक्ष काबिज होने के बावजूद शहर की दुर्दशा अब किसी के गले नहीं उतर रही है। खैर जनता अब जागरूक हो चुकी है। विकास की दौड़ में शामिल बैतूल की जमीनी हकीकत क्या है। इसका जनता ने रियलिटी टेस्ट कर लिया है। ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र का हाल जाना तो व्यवस्थाओ की कलई खुल गई। विकास के नाम पर यहां की तस्वीरें सिस्टम को ठेंगा दिखा रही हैं।
— विधायक डागा ने नगरपालिका को प्रेषित की थी इन कार्यों की सूची–
बैतूल शहर अन्तर्गत वार्डो में सी.सी. रोड/ आर.सी.सी. नाली / डामरीकरण कार्यों की स्वीकृति के लिए विधायक निलय विनोद डागा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र प्रेषित करते हुए वार्डवासियों की मांग एवं सुविधा की दृष्टि से बैतूल शहर के विभिन्न वार्डो में कार्यों को प्राथमिकता से कराए जाने का उल्लेख किया था। इनमें सुभाष वार्ड आर.सी.सी. नाली दोनो ओर आसाराम से पीपल चौक तक,आर. सी. सी. नाली एवं रोड इंदिरा पंवार से पीपल चौक तक, आर.सी.सी. नाली एवं रोड माझी नगर में महुआ पेड़ से पीपल चौक तक, सी.सी. रोड धोटे किराना के बाजू से संजय बिहारी के घर तक, अर्जुन वार्ड सी सी रोडनिर्माण 110 मीटर जुग्गी झोपड़ी में गंगा बाई की गली में, डामरीकरण बियरिंग कोट अदनान शेख से तुलसीनगर वाली गली दिनेश प्रजापति से प्रा. स्कूल तक, दुर्गा वार्ड आर.सी.सी. नाली एवं रोड प्रा. स्कूल से रामकृष्ण कॉलेज तक, आर.सी.सी. नाली एवं रोड सी सी रोड मैताब धुर्वे से एम पी एग्रो तक, सी सी रोड अजय बेले से बनवारी प्रजापति तक सी सी रोड अब्दुल से लबर दीपक पांडे के घर तक सी सी रोड देवेद्र वाघमारे से मेन रोड डिपो तक सी सी रोड धोटे किराना से बेले के मकान तक, सी सी रोड, गोलू धुर्वे के मकान से मुन्ना उइके के मकान तक, आर.सी.सी. नाली शिव प्रजापति से वैश्य के घर तक, दुर्गा वार्ड में आर.सी.सी. नाली आशा निगम से पांडे जी के घर तक, कोसे जी के मकान से फूलवंती श्रीवास्तव जी के मकान तक, रोड मरम्मत डिपो गेट पीपल चौक से मुनिया के मकान तक, मालवीय वार्ड में डामरीकरण सिद्धि विनायक कॉलोनी अनिल भराड़े के मकान से नाले तक, डामरीकरण 180 मीटर सिद्धि विनायक कॉलोनी पूरण पंवार से चौरसिया के घर तक, मोती वार्ड में सीसी रोड चक्कर रोड टू लेन मेन रोड से सोनी जी के मकान से माइकल के घर तक, डामरीकरण चक्कर रोड शर्मा पत्रकार के घर से वर्मा के घर तक, डामरीकरण 200 मीटर बोथरा के घर से यादव के घर तक, देशबंधु वार्ड सी सी रोड तेलन की किराना दुकान से भीमराव राने के मकान तक, देशबंधु वार्ड, सी सीरोड पानी की टंकी आंगनवाड़ी के पीछे हैंडपंप से कार्नर तक, पांडे जी के घर से पाल किराना के सामने से खांडवे मैडम तक, सी सीरोड पानकर किराना से कचरन पटवारी के घर तक, अंबेडकर वार्ड डामरीकरण 130 मीटर सेमल बाबा कॉलोनी गढ़ाघाट रोड, डामरीकरण 180मीटर पंछी ढाबेके पास जे. के. रेस्टोरेंट वाली गली मे प्रताप वार्ड आर सी सीनाली 175 मीटर गोंडी मोहल्ला प्रताप वार्ड सातवा के घर से गाड़ाघाट मेन रोड तक प्रताप वार्ड डामरीकरण 220 मीटर गोंडी मोहल्ला प्रताप वार्ड सातवा के घर से गाड़ाघाट मेन रोड तक, इंदिरा वार्ड आरसीसी नाली का निर्माण न्यू इंदिरा वार्ड आम का बगीचा डामरीकरण शर्मा जीके घर से आर्य मासब के घर तक, डामरीकरण दादू मिश्रा के घर से माकोड़े के घर तक दादू मिश्रा के घर से बलदेव आर्य के घर तक, घनश्याम सोनी के घर से छोटू पाठक के घर तक सीसीरोड कुम्भारे के मकान से पांसे के मकान तक, आम का बगीचा इंदिरा वार्ड आर सी सी नाली का निर्माण आम का बगीचा के पास सावनकर के मकान से गुजरे के मकान तक, सी सी रोड कलसुले के घर से साहू के मकान तक, इंदिरा वार्ड डामरीकरण बियरिंग कोट छोटू के घर के आगे तक, इंदिरा वार्ड सी सी रोड निर्माण आम का बगीचा न्यू इंदिरा वार्ड इंदिरा वार्ड सी सी रोड 90 मीटर प्रकाश सरले के घर से इंदुलकर के घर तक, चंद्रशेखर वार्ड सी सी रोड 30मीटर संजीवनी स्कूल साईं मंदिर के सामने चंद्रशेखर वार्ड सी सी रोड 100 मीटर राजू राठौर से कोसे तक, चंद्रशेखर वार्ड आर सी सी नाली 30मीटर छोटू के घरसे मंदिर तक, भगत सिंह वार्ड सीसी रोड निर्माण धर्मराज महाले + बालाकृष्ण बारंगे+मोनिका निरापुरे वाली गली, आर सी सीनाली संतोष पारधी के मकान से रेलवे बाउंड्री तक, भगतसिंह वार्ड, सी सी रोड निर्माण, संतोष पारधी के मकान से रेलवे बाउंड्री तक, भगतसिंह वार्ड बाउंड्रीवॉल निर्माण आंगनवाड़ी के पीछे पटेल वार्ड आर सी सी नाली 80 मीटर मानस नगर में फैक्ट्री से पचौली के घर तक, सीसी रोड सुमन बाई साहू के घर से दीपक के घर तक, पटेल वार्ड आर सी सी नाली निर्माण 40 मी. सुमन बाई साहू के घर से दीपक के घर तक, सी सी रोड 100 मीटर सलीम भाई के घर से रमेश बशंकर के घर तक रोड निर्माण सी सी रोड मदन साहू के मकान से सीताराम किराड़ के घर तक, पटेल वार्ड, आर सी सी नाली निर्माण 20 मी मदन साहू के मकान से सीताराम किराड़ के घर तक, सी सी रोड साहू जी के मकान से बारमासे के मकान तक, पटेल वार्ड सी सी रोड व नाली 20 मी.सीताराम किराड़ के घर से मनोज किराड़ के मकान तक, सी सी रोड 200 मीटर सीताराम किराड़ के घर से मगरदेजी के घर के सामने से भावना ठाकुर के घर तक, सी सी रोड 90 मीटर मुल्लाजी की दुकान से कृष्णराव देशमुख के मकान तक, आर सी सी नाली धनराज नरवरे से ठाकरे के मकान तक, शास्त्री वार्ड आर सी सी नाली प्रदीप मोरे के मकान से फुलवती लांजीवार के मकान तक शास्त्री वार्ड आरसीसी नाली सूर्यकांत साहू के मकान से साई सेल्स ग्लास के मकान तक शास्त्री वार्ड सीसीरोड गणेश मंदिर से फूलवती के मकान तक, सी सी रोड रामेश्वर साहू के मकान से काशीराम साहू के मकान तक, महावीर वार्ड आर सी सी नाली विभिन्न गलियों में आर्यपुरा वार्ड सी सी रोड 50 मीटर नाहो से मुस्लिम कमेटी हॉल, जयप्रकाश वार्ड डामरीकरण बियरिंग कोट घोरमा वाली रोड एवं मस्जिद के बाजू की रोड 100 मीटर, जयप्रकाश वार्ड आर सी सी नाली कंचन साहू के मकान से परसराम वरकड़े के मकान तक, सी सी रोड निर्माण कंचन साहू के मकान से परसराम वरकड़े के मकान तक, जाकिरहुसैन वार्ड डामरीकरण मस्जिद से सचिन पाल के घर तक, जाकिरहुसैन वार्ड डामरीकरण जहीर भाई के मकान से पोटफोडेजी के घर तक, जाकिरहुसैन वार्ड डामरीकरण, नागले जी के मकान से साई मंदिर तक, रामनगर वार्ड सी सी रोड निर्माण दीना नरवरे से नदी तक सी सी रोड 100मीटर, रामनगर वार्ड सी सी रोड 150 मीटर राम मंदिर गेट से रामदास सूर्यवंशी के मकान तक, सी सी रोड 100 मीटर कैलाश मालवीय से मनीराम गोरले तक, रामनगर वार्ड सी सी रोड वसीम भाई के घर से ढीमर मोहल्ला तक डामर रोड, आर सी सीनाली गिरिश चौकीकर से जगदेव यादव के घर तक, जवाहर वार्ड सी सी रोड 120 मीटर शौकत अली के घर से ताप्ती रेंज ऑफिस रोड तक, सीसी रोड रमेश मिश्रा के घर के पास हाथी नाले पर पुल इंदिरा कॉलोनी, डामरीकरण पी.एच.ई. ऑफिस से सूर्यवंशी पान वाले के घर तक 50 मीटर, जवाहर वार्ड डामरीकरण बी.एस.एन.एल. ऑफिस से स्कूल तक 50 मीटर, डामरीकरण शंकर लोनारे के घर से नजीर भाई के घर तक 50 मीटर, विकास वार्ड आर सी सी नाली संतोष अड़लक से रितेश पंवारके घर तक, विकास वार्ड, रोड एवं नाली निर्माण, विकास वार्ड संजय कॉलोनी मंदरे कॉम्पलेक्स के पीछे, शंकर वार्ड सी सी रोड निर्माण माचना नगर शंकर वार्ड गली नं. 3 एवं 4250 मीटर, विवेकानंद वार्ड आरसीसी नाली निर्माण पटेल के मकान से पाठक के मकान तक, विवेकानंद वार्ड आरसीसी नाली का निर्माण शंभु साहू के मकान के पास उक्त कार्यों की तकनीकी स्वीकृति एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने की कार्यवाही अब तक लंबित है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.