Madhya Pradesh Latest News

ड्राइवर को आया नींद का झोंका, खड़ी पिकअप में घुसा बारातियों का वाहन, 9 घायल

The wedding procession was returning from the wedding, the driver got a sigh of sleep, 9 injured when the vehicle entered the parked pickup

मुलताई। शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे बारातियों से भरा वाहन मार्ग में खड़ी पिकअप पर चढ़ गया। दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि दुर्घटना ड्राइवर को नींद का झोंका आने की वजह से हुई।

 

मिली जानकारी के अनुसार आमला क्षेत्र के लोग टेमनी में आयोजित शादी समारोह में बारात आए थे। विवाह संपन्न होने के बाद रात करीब 1 बजे वापस आमला लौटते समय चिखली खुर्द के पास ड्राइवर को नींद का झोंका आने से वाहन मार्ग में खड़ी पिकअप से जा भिड़ा।

 

दुर्घटना में वाहन में सवार 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें दूसरा वाहन बुलाकर आमला भेजा गया। बताया गया कि सभी को मामूली रुप से चोटें आई है, किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.