Madhya Pradesh Latest News

13 राज्‍यों के राज्‍यपाल बदले, कोश्‍यारी का इस्‍तीफा मंजूर

By, बैतूल वार्ता

13 राज्‍यों के राज्‍यपाल बदले, कोश्‍यारी का इस्‍तीफा मंजूर

By ,बैतूल वार्ता
February 12, 2023

नई दिल्‍ली/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगतसिंह कोश्‍यारी का इस्‍तीफा मंजूर करते हुए देश में 13 नए राज्यपालों की नियुक्तियां/पदस्‍थापना की है। कोश्यारी की जगह रमेश बैस अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। छत्‍तीसगढ़ की राज्‍यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर स्‍थानांतरित करते हुए बिस्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ राज्यपाल बनाया गया है।
राष्‍ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। सीपी राधाकृष्णन झारखंड के और लक्ष्मणप्रसाद आचार्य सिक्किम के राज्‍यपाल होंगे।  शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल का और राजस्‍थान के वरिष्‍ठ भाजपा नेता व पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्‍यपाल बनाया गया है। आंध्रप्रदेश के राज्यपाल सेवानिवृत्त न्यायशधीश एस. अब्दुल नजीर होंगे।

नए राज्‍यपालों/उप राज्‍यपालों की सूची इस प्रकार है-
ले. जनरल कैवल्‍य त्रिविक्रम पर्नीकर- अरुणाचल प्रदेश
लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य- सिक्किम
सीपी राधाकृष्‍णन- झारखंड
शिवप्रताप शुक्‍ला- हिमाचल प्रदेश
गुलाबचंद कटारिया- असम
जस्टिस एस. अब्‍दुल नजीर- आंध्रप्रदेश
विश्‍वभूषण हरिचंदन- छत्‍तीसगढ
अनुसुइया उइके- मणिपुर
ला गणेशन- नागालैंड
फागु चौहान- मेघालय
राजेंद्र विश्‍वनाथ अर्लेकर- बिहार
रमेश बैस- महाराष्‍ट्र
ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा- उप राज्‍यपाल लद्दाख
इन सभी राज्यपालों की नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.