Madhya Pradesh Latest News

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बदला मौसम, कई जिलों में हुई बूंदाबांदी

By, बैतूल वार्ता

मध्यप्रदेश में एक बार फिर बदला मौसम, कई जिलों में हुई बूंदाबांदी

 Mar 2, 2023

MP Weather News: –

दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में चक्रवर्ती हवा का घेराव बनने से मौसम में बदलाव आ गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी होने के समाचार मिले हैं। मौसम बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की है। बुधवार रात को बैतूल समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। 5 मार्च के बाद तेजी से मौसम गर्म होने की संभावना बनी है। मौसम में आए बदलाव के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है. इन दिनों कई क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का काम प्रारंभ है। बारिश होने की स्थिति में किसानों को नुकसान हो सकता है।
बुधवार को भोपाल समेत सागर, दमोह, जबलपुर, सिवनी, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, डिंडौरी, बैतूल, छिंदवाड़ा, विदिशा, सीहोर, हरदा, नरसिंहपुर, पन्ना, शहडोल, कटनी, अशोकनगर समेत कई शहरों में मौसम बदला सा रहा। दिनभर बादल छाए रहे। भोपाल, सागर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद गर्मी बढ़ जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.