सीएम राइज बैतूल बाजार विद्यालय की प्राचार्य पर अनियमितता के आरोप पालक संघ के अध्यक्ष ने कलेक्टर से की शिकायत, उच्च स्तरीय जांच की मांग
By,betul varta
सीएम राइज बैतूल बाजार विद्यालय की प्राचार्य पर अनियमितता के आरोप
पालक संघ के अध्यक्ष ने कलेक्टर से की शिकायत, उच्च स्तरीय जांच की मांग
बैतूल। सीएम राइज शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल बाजार की प्राचार्य द्वारा की जा रही अनियमितताओं की जांच किए जाने मांग को लेकर पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक मालवीय ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से पीटीए सीएम राइज शासकीय कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया शाला सीएम राइज बनने के बाद शासन द्वारा 16 लाख रूपये प्रदाय किये गये थे, जिसमें 8 लाख रूपये आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन के लिए तथा 8 लाख रुपए शालेय विकास हेतु खर्च करना था, जिसमें भंडार कय नियमों का पालन किए बगैर और पीटीए अध्यक्ष एवं सदस्यों की सहमती लिए बगैर राशि को खर्च कर दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्राचार्य द्वारा खरीदी में अनियमितता की गई है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच की जानी आवश्यक है।
–विद्यालय में रखा कबाड़ भी बेचा–
इसके अलावा प्राचार्य द्वारा शाला का एक ट्रक, पुराना लौह, फर्नीचर, पीतल की 100 ली . क्षमता की दो टंकी, दो बड़े कांसे के परात, पीतल थालियां, 10 पीतल गिलास, 25 पीतल कटोरियां लगभग 30 इस तरह लगभग दो क्विंटल पीतल का सामान तथा कृषी प्रयोग शाला की गन्ना घाना इलेक्टक पंप सेट, स्प्रे पंप, गैचियां, 50 फावड़े, 50 हसिया, 60 खुरपियां तथा हार्टिकल्चर प्रयोग शाला की सामग्री, थ्रेशर इंजन पाइप, दरवाजे की लौह फ्रेम, 20 लोहे की कोठियां, पुराने होस्टल के पलंग, लोहे के जालीदार 35 आदि सामग्री बेची गई। इसके अलावा लकड़ी का सामान, टेबल-बेंच, सागोन की बल्लियां, सागौन की चरपट, लकड़ी के दरवाजे, लकड़ी की चौखट आदि को बेचा गया। वहीं शाला में आउटसोर्स पर रखे गये 6 कर्मचारियों को बिना सूचना दिये निकाल दिया गया, क्योंकि वह सब कबाड़ बेचे जाने संबंधित जानकारी रखते थे। प्राचार्य द्वारा स्कूल में 5 शिक्षकों के साथ व्यवहार अच्छा नहीं किया जाता है। सभी शिक्षक मानसिक रूप से प्रताड़ित है, जिसका प्रभाव बच्चों की शिक्षा पर पड़ता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह शाला में पालक संघ का अध्यक्ष है, बावजूद शाला में आने के किए गार्ड के माध्यम से मना कर दिया जाता है, कई बार तो गेट से वापस लौटा हूं। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से प्राचार्य द्वारा की जा रही अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच किए जाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें