Madhya Pradesh Latest News

क्रिकेट का सट्टा एजेंट पकड़ाया:10 लाख का ऑनलाइन ट्रांजिक्शन मिला, दो फरार; मिले बड़े नेटवर्क के सुराग

By, बैतूल वार्ता

क्रिकेट का सट्टा एजेंट पकड़ाया:10 लाख का ऑनलाइन ट्रांजिक्शन मिला, दो फरार; मिले बड़े नेटवर्क के सुराग

बैतूल।।

बैतूल में एक एक कर पकड़े जा रहे आईपीएल के सटोरियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। आज भी पुलिस ने एक सटोरिए को गिरफ्तार कर उसके पास से हजारों रुपए की नगदी और करीब दस लाख रु का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पकड़ा है। पुलिस को इस सट्टे का कई जिलों में नेटवर्क होने के भी साक्ष्य मिले है। इस मामले में पुलिस को दो अन्य की तलाश है जो फरार हो गए हैं।

ऐसे पकड़ाया सटोरी

बैतूल गंज टीआई एबी मर्सकोले को थाना इलाके में आईपीएल सट्टा चलने की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद मुखबिर नेटवर्क सक्रिय किया गया। पुलिस ने एक मुखबिर को सट्टा लगाने वाला बनाकर सटोरी तक पहुंचाया। जब यह तस्दीक हो गई की युवक सट्टा खेलने वाला सटोरी है तो पुलिस ने नेहरू पार्क चौपाटी के पास छापा मारते हुए युवक अभिनव उर्फ अमर आर्य निवासी चिचोली को रंगे हाथ धरदबोचा। अमर के पास से दो मोबाइल 44 हजार रु नगद और 10 लाख के लेनदेन के ऑनलाइन ट्रांजिक्शन का रिकार्ड मिला है।

2 सटोरियों के नाम आए सामने

इस मामले में पकड़े गए अमर ने पूछताछ में बैतूल गंज के कालू सिंधी और दमोह निवासी रंजित राय का नाम बताया। दोनो अलग अलग बैंक खातों और मोबाइल नंबरों से आईपीएल मैच पर सट्टे के रुपए लगाते थे। अमर ने इन्हीं दोनों से लिंक और पासवर्ड खरीदे थे। वह सट्टे की रकम का चुकारा भी इन्हीं दोनों को दे ता था। पुलिस ने इस मामले में अमर, कालू और रंजित के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा अधिनियम और 109 ipc का मामला दर्ज किया है। इनमे अमर को गिरफतार कर लिया गया है जबकि रंजित और कालू फरार हो गए है।

बड़े नेटवर्क की तलाश

पुलिस को इस मामले में मुख्य सटोरी और खवाड़ की तलाश है। हालांकि आज पकड़े गए अमर की गिरफ्तारी से यह खुलासा हुआ है की यह नेटवर्क दमोह, भोपाल, इंदौर, इटारसी बैतूल तक फैला हुआ है। पुलिस इस मामले में बड़ी लिंक तलाश रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.