Madhya Pradesh Latest News

प्रवीण तोगड़िया बोले- अभियान चलाएंगे; ऐसे हालात न बने कि ‘द केरला स्टोरी’ बनाना पड़े ,लव जिहाद पर देश में कानून बनाने की वकालत

By, बैतूल वार्ता

लव जिहाद पर देश में कानून बनाने की वकालत:बैतूल में प्रवीण तोगड़िया बोले- अभियान चलाएंगे; ऐसे हालात न बने कि ‘द केरला स्टोरी’ बनाना पड़े

बैतूल।।

हिंदूवादी नेता और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने लव जिहाद पर कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए जल्द ही अभियान चलाने का ऐलान किया है। तोगड़िया ने ‘द केरला स्टोरी’ पर कहा कि लव जिहाद पर फिल्म बनाना यानी रोग दिखाने जैसा है। ऐसी स्थिति ही न बने कि ऐसी फिल्म बनाना पड़े।

बैतूल के आमला में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भाग लेने आए प्रवीण तोगड़िया ने ‘द केरला स्टोरी’ पर कहा कि फिल्म बनाते रहेंगे या ऐसी फिल्म बनाना ही न पड़े, ऐसी स्थिति खड़ी करेंगे। लव जिहाद की फिल्म बनाना अर्थात रोग दिखाना है। रोग दिखाने का महत्व है कि रोग खड़ा ही न हो, इसका महत्व है इसलिए लव जिहाद का भोग बनने वाली बहन-बेटियों को बचाने के लिए लव जिहाद के खिलाफ देश में कानून बने ताकि देश में केरला स्टोरी जैसी फिल्म बनाने की स्थिति ही न आए। उन्होंने कहा कि सरकार लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाए। हम पूरे देश में लव-जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का अभियान ‘द केरला स्टोरी’ फिल्म के साथ-साथ चलाने वाले है।
भूखे हिंदूओं के लिए अभियान
प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि हिंदू ही आगे समृद्ध हिंदू, सम्मानयुक्त हिंदू का देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सुरक्षित हिंदू अभियान में कोई हिंदू भूखा नहीं रहे। भूखे सो जाने वाले हिंदू को मुफ्त में अनाज मिले, इसलिए हमने एक लाख घरों में थैली बांटी है। उन्होंने बताया कि भारत में एक लाख हनुमान चालीसा केंद्र खड़े करने जा रहे है। प्रत्येक केंद्र 100 घरों में थैली बांटेंगे। एक करोड़ घरों से एक मुट्ठी अनाज इकट्ठा करेंगे, ये केंद्र उन्हें अनाज देगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.