Madhya Pradesh Latest News

जनसम्पर्क कार्यालय, बैतूल द्वारा जारी समाचार, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की होगी पहचान

By, बैतूल वार्ता

जनसम्पर्क कार्यालय, बैतूल द्वारा जारी
समाचार

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में हो रहा है जिले में नवाचार
आंगनबाडिय़ों में की जा रही है बच्चों की ऊंचाई एवं वजन की माप
कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की होगी पहचान

बैतूल, 12 मई 2023
जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों की पहचान के लिए नवाचार किया गया है। जिसके तहत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की ऊंचाई एवं वजन की माप की जा रही है। वजन की माप के लिए डिजिटल वजन मशीन की अनिवार्यता की गई है, ताकि वजन की शुद्धता रहे। इसके अलावा ऊंचाई मापने में भी पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे अभियान की मॉनीटरिंग के लिए शिक्षा, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित भी किया गया है।
शुक्रवार को अभियान के प्रथम दिन जिले के जिले के प्रभारी एवं स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) तथा सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री  इंदरसिंह परमार ने ग्राम हथनोरा की आंगनबाड़ी में बच्चों की ऊंचाई एवं वजन की माप अपने समक्ष करवाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को पोषण टोकरी भी भेंट की।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गौतम अधिकारी ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन शुक्रवार को जिले के 65 स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 2291 बच्चों की ऊंचाई एवं वजन की माप की गई, जिनमें अति कुपोषित 34 एवं मध्यम कुपोषित 166 बच्चे पाए गए। उक्त चिन्हित बच्चों के पोषण प्रबंधन के समुचित इंतजाम किए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.