Madhya Pradesh Latest News

आदिवासी महिला ने खानदानी जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप  पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, कार्यवाही की मांग

By,betul varta

बुजुर्ग आदिवासी महिला ने खानदानी जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, कार्यवाही की मांग
बैतूल। जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम साकादेही निवासी एक बुजुर्ग महिला ने जालसाजी कर उनकी खानदानी भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री के माध्यम से कब्जा करने का आरोप लगाया है। बुजुर्ग ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायतकर्ता रासो बाई पुत्री रामजी ने शिकायत आवेदन में बताया कि वह आदिवासी समाज की गरीब महिला है। उनकी खानदानी भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मराम झिरी ग्राम के दो-तीन लोग पिछले 3 दिनों से उनके खेत में आकर उन्हें डरा धमकाकर खेत से जाने के लिए कह रहे हैं। महिला का कहना है कि वह इन लोगों को जानती नहीं है, यह लोग उनसे कहते हैं कि उन्होंने पटवारी से मिलकर खेत उनके नाम कर लिया है। महिला का कहना है कि उन्होंने किसी को भी खेत नहीं बेचा है, उनके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उनके साथ जालसाजी की गई है।धोखाधड़ी से जमीन नामांतरण की गई है। इस मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने बताया कि उन्हें दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है पुलिस से शिकायत करने पर फरियादी को ही जेल में डालने की धमकी दी जाती है। महिला ने कहा कि खुद की जमीन होने के बावजूद वह दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो रही है। गौरतलब है कि जिले में भूमि विवाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, आए दिन सरकारी भूमि सहित निजी भूमि पर कब्जा आम बात हो गई है। पुलिस प्रशासन के लिए भी भूमि विवाद परेशानी का कारण बन गए हैं। भूमि विवाद में लगातार इजाफा हो रहा है सैकड़ों प्रकरण का लंबित पड़े है,लेकिन इनका निराकरण नहीं हो सका है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.