Madhya Pradesh Latest News

पुरानी हवेली में गड़ा धन खोदने गए चार युवकों को पुलिस ने दबोचा, खुदाई की आवाज आने पर ग्रामीण पहुंचे हवेली, 41 नग पुराने सिक्के किए जब्त

By, बैतूल वार्ता

पुरानी हवेली में गड़ा धन खोदने गए चार युवकों को पुलिस ने दबोचा, खुदाई की आवाज आने पर ग्रामीण पहुंचे हवेली, 41 नग पुराने सिक्के किए जब्त

Betul Varta आमला  से 5 किमी दूर आवरिया गांव में एक पुरानी हवेली में आधी रात को गड़ा धन खोदने गए 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 41 पुराने सिक्के जब्त किए हैं। पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है। आवरिया में स्व. नंदकिशोर पटेल की पुरानी हवेली में 3 जून की रात 12 बजे दिनेश पिता प्रेमलाल बिंजवे (55) निवासी आवरिया, राजेश पिता पवन बिंजवे (28) निवासी आवरिया, दिलीप परते (31) निवासी बंजारीढाल, संपत धुर्वे (26) निवासी बंजारीढाल पीछे हिस्से में लकड़ी की म्याल से चढक़र हवेली के अंदर पहुंचे थे। वे अपने साथ जमीन में गड़ा धन खोदने गेंती-फावड़े लेकर गए थे।
2 युवक हवेली के ऊपर खड़े रहकर गांव वालों पर नजर रखे हुए थे, लेकिन रात में खुदाई की आवाज आने से सामने रहने वाले ललित पवार व अन्य लोग अपने घरों से निकलकर शोर शराबा कर पटेल के पुराने मकान के पास इकटटे हो गए, इससे चारों युवक पीछे से झाडिय़ों में कूदकर भाग गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महेंद्र उर्फ बबलू पिता स्व. नंद किशोर पटेल को दी। इसके बाद शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मुखबिर ने ग्राम के कुछ युवकों द्वारा पुराने सिक्के लेकर सट्टे के अंक निकालने की चर्चा करना बताया। इस पर ग्राम आवरिया के दिनेश बिंजवे, राजेश बिंजवे को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पटेल के देवड़ी के देवस्थान से 41 जर्मन के सिक्के लाना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने ठानी पंचायत के बंजारी ढाल से अन्य 2 युवकों को भी हिरासत में लिया। आमला थाने के एएसआई पंचम उइके ने बताया कि गड़ा धन खोदने गए 4 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 511, 380 का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस मामले में पूछताछ की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.