Madhya Pradesh Latest News

संभागीय प्रवक्ता नियुक्त हुए हेमंत पगारिया, बधाइयों का लगा ताता

By, बैतूल वार्ता

संभागीय प्रवक्ता नियुक्त हुए हेमंत पगारिया, बधाइयों का लगा ताता
बैतूल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमन्त पगारिया को मीडिया विभाग, मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा नर्मदापुरम संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने श्री पगारिया को नियुक्ति पत्र प्रेषित कर यह जानकारी दी है। नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर श्री पगारिया को संभागीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। श्री पगारिया ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व कैबिनेट मंत्री, मुलताई विधायक सुखदेव पांसे का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि हेमंत पगारिया लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं, इसके चलते पार्टी को उनका व्यापक अनुभव मिलने से इनकार नहीं किया जा सकता है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव व संवाद कौशल से कार्यकर्ताओं को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
गौरतलब है कि कांग्रेस संगठन को अब अब नए सिरे से मजबूत किया जा रहा है। इसमें लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े और अनुभवशील व्यक्तित्व को तवज्जो दी जा रही है। हेमंत पगारिया के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं। वे पूर्व में 5 साल जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं। वह कई दशकों से राजनीति में जुड़े हुए हैं। श्री पगारिया की नियुक्ति का समाचार मिलते ही जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई देने का दौर शुरू हो गया है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.