Madhya Pradesh Latest News

कानून के हाथ लंबे होते हैं: 18 महीने तक पुलिस ने की जासूसी, जब पर्याप्त सबूत मिले, तब Killer हसबैंड को दबोचा

By, बैतूल वार्ता

कानून के हाथ लंबे होते हैं: 18 महीने तक पुलिस ने की जासूसी, जब पर्याप्त सबूत मिले, तब Killer हसबैंड को दबोचा
एर्नाकुलम (Ernakulam). ऐसा अकसर फिल्मों में अधिक होता है कि किसी किलर के गिरेबां तक पहुंचने के लिए पुलिस लंबे समय तक उस पर नजर रखती है। ऐसा ही एक मामला केरल के एर्नाकुलम में सामने आया है।
यहां 18 महीने बाद एक शख्स को अपनी पत्नी के मर्डर के इल्जाम में अरेस्ट किया गया है। उसने चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या कर दी थी। फिर लाश को घर में ही दफन कर दिया था। बाद में पुलिस में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करा दी। तब पुलिस के पास कोई सबूत नहीं थे, लेकिन पुलिस उस पर नजर रखे हुए थी। पढ़िए चौंकाने वाली मर्डर मिस्ट्री…

राम्या अगस्त, 2021 में मिसिंग हुई थी, पढ़िए 16 बड़े पॉइंट्स
1. केरल के एर्नाकुलम में एक 48 वर्षीय व्यक्ति संजीव को पुलिस ने डेढ़ साल पहले अपनी पत्नी की हत्या करने और उसके शरीर को अपने घर के आंगन में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने अपने बच्चों को विश्वास दिलाया कि उनकी मां किसी अन्य व्यक्ति के साथ भाग गई है। वहीं पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी गायब है।

2. हालांकि एक विशेष पुलिस दल द्वारा की गई वैज्ञानिक जांच के बाद संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

3. संजीव की पत्नी राम्या अगस्त 2021 में लापता हो गई थी। संजीवन ने फरवरी 2022 में नजरक्कल पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। एक विशेष पुलिस दल द्वारा की गई वैज्ञानिक जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

4. हालांकि शुरुआत में वो निर्दोष होने का नाटक करता रहा। मगर पुलिस को उस पर पहले से ही शक था, लिहाजा उस पर निगरानी जारी रही। वो डेढ़ साल से पुलिस की कड़ी निगरानी में था।

5. पुलिस टीम उसके खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत इकट्ठा कर रही थी। जब सबूत मिल गए, तब उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

6. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता राम्या की उसके पति संजीव से फोन कॉल्स पर हुई कहासुनी के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

7. राम्या की हत्या के बाद संजीव ने उसे घर के पास ही दफना दिया था। इस तरह वो वो लाश के साथ करीब डेढ़ साल तक घर में रहा।

8. आरोपी अपने रिश्तेदारों व स्थानीय लोगों को यह बताकर अगली शादी की तैयारी कर रहा था कि उसकी पत्नी राम्या किसी और के साथ भाग गई है।

9. पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान घर के बैठने की जगह के पास महिला की लाश के अवशेष मिले। इसके और अन्य सबूतों के आधार पर संजीव को हत्या के आरोप में और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

10. जांच में सामने आया कि राम्या की हत्या कर उसके शरीर को पूरे दिन घर के अंदर रखा गया था। इसके बाद उसने उसे दफना दिया। संजीव ने अपने बच्चों से भी यही कहा था कि वह किसी के साथ ‘भाग गई’ है।

11. 48 वर्षीय संजीव और रेम्या (36) शादी के बाद केरल के एर्नाकुलम जिले के एडवनक्कड़ में रहते थे। संजीव को राम्या के चरित्र पर शक था। अगस्त 2021 में जिस दिन राम्य की हत्या हुई, उस दिन वह किसी से फोन पर बात कर रही थी।

12. राम्या को फोन पर बात करते देख संजीव भड़क उठा और उसका फोन छीन लिया। फिर उससे बहस करने लगा। जब मामला बिगड़ गया, तो आखिरकार संजीव ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

13. संजीव ने उसकी लाश को दिन भर घर के अंदर रखा और रात में बाहर दफना दिया। जब बच्चों ने अपनी मां के बारे में पूछताछ की, तो संजीव ने उन्हें बताया कि वह किसी के साथ भाग गई। उसने बच्चों को यह कहकर हमेशा के लिए चुप रहने के लिए कि उनकी मां का भागना परिवार के लिए शर्म की बात है। फिर राम्या के परिवार और पड़ोसियों को विश्वास दिलाया कि वह बेंगलुरु में एक कोर्स में भाग ले रही है।

14. हालांकि, फरवरी 2022 मे राम्या के भाई को शक हुआ, तब उसने खुद को बचाने के मकसद से नज़रकल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी गायब है।

15. एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उसने यह कहकर रिपोर्ट करने में देरी को सही ठहराया था कि उसे यह बताने में शर्म आती है कि उसकी पत्नी भाग गई थी।

16. हालांकि पुलिस अधिकारी ने कहा-“लेकिन हम आश्वस्त नहीं थे और उसके बारे में हमारा संदेह और गहरा हो गया, जब हमने उन्हें पुष्ट करने के लिए परिस्थितिजन्य साक्ष्यों का पता लगाया। वह लंबे समय से निगरानी में था।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.