Madhya Pradesh Latest News

नन्ही परी को मिला ‘108 सोने की घंटियों’ वाला अनोखा तोहफा…जानिए क्या है इसका मतलब

By, बैतूल वार्ता

नन्ही परी को मिला ‘108 सोने की घंटियों’ वाला अनोखा तोहफा…जानिए क्या है इसका मतलब

देश के नामी बिजनेसमैन और एशिया के सबसे दौलतमंद परिवारों में से एक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Isha Ambani) की बेटी ईशा अंबानी काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं.

एक बिजनेस वुमन के तौर पर खुद को साबित कर चुकीं ईशा अंबानी के दोनों बच्चे आदिया और कृष्णा परिवार की जान हैं और उन्हें पूरा परिवार बेहद प्यार और दुलार के साथ रखता है.

हाल ही में ईशा की बेटी आदिया को मिले एक गिफ्ट की खूब चर्चा हो रही है. दरअसल आदिया को तोहफे में 108 सोने की घंटियों वाला गिफ्ट मिला है. ये मंहगा गिफ्ट कई मायनों में खास है, क्या कुछ हैं इस गिफ्ट की खासियत आपको बताते हैं.

दीयों और फूलों से सजा था ईशा की परी का गिफ्ट
हाल ही में ईशा अंबानी की बेटी आदिया को मिले इस गिफ्ट की सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आई थी. ये गिफ्ट ना सिर्फ देखने में बेहद खूबसूरत है बल्कि 108 सोने की घंटिया अपने आप में एक मीनिंगफुल मैसेज है. वीडियो में ये गिफ्ट लाल रंग, दीयों और फूलों के बीच सजा दिख रहा है. इस गिफ्ट में ड्रावर्स की कई लेयर हैं जिनमें खूबसूरत पिंक रैपर में कई खास तोहफे सजाए गए हैं.

हिंदू वेदों के 108 मंत्रों की भी प्रतीक

इस खास तोहफे को देवी शक्ति से जोड़कर देखा जाता है. मां शक्ति की 108 घंटियां उनके आशीर्वाद फलदायी मानी जाती हैं. साथ ही हिंदू वेदों के 108 मंत्रों की भी प्रतीक हैं. इस गिफ्ट में अलग-अलग स्टेज पर हिंदू देवी-देवताओं की महत्वता और शक्ति का वर्णन है, साथ ही ये गिफ्ट एक-एक कर 9 लेयर्स में सजाया गया है.

ईशा अंबानी साल 2018 में उद्योगपति आनंद पीरामल संग शादी के बंधन में बंधी थीं. इस कपल के घर नवंबर 2022 में जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया था. जिनमें बेटा कृष्णा और बिटिया आदिया परिवार की जान हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.