Madhya Pradesh Latest News

व्यापारियों के साथ एसपी से मिले विधायक निलय डागा आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए गंज चौकी पुनः शुरू करने की मांग

By, बैतूल वार्ता

व्यापारियों के साथ एसपी से मिले विधायक निलय डागा
आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए गंज चौकी पुनः शुरू करने की मांग
बैतूल। गंज क्षेत्र के व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक निलय डागा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गंज क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात के संबंध में विस्तृत चर्चा की। व्यापारियों की ओर से विधायक डागा ने एसपी से गंज चौकी पुनः शुरू करने की मांग की। एसपी से चर्चा के दौरान विधायक डागा ने कहा कि नगरीय क्षेत्र बैतूल में गंज थाना बनने के बाद से ही व्यापारिक क्षेत्र गंज की पुलिस चौकी बंद हो गई। थाना पुलिस मैदान के पास शिफ्ट हो गया, जो कि व्यावसायिक क्षेत्र राज से काफी दूरी पर स्थित है, जिससे गंज क्षेत्र में पुलिस का खौफ खत्म हो गया। गंज क्षेत्र में आए दिनी चोरी और अन्य अपराधिक वारदात हो रही है जिससे व्यापारियों में भय व असुरक्षा का वातावत्तरण बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रिय विद्यालय भी इसी क्षेत्र में संचालित है जहां छात्र-छात्राएं दूर-दराज से यहां पढ़ने- लिखने आते है उनमें भी भय का वातावरण पैदा हो गया है। उन्होंने एसपी से आग्रह किया कि इन आपराधिक वारदातों को रोकने व भय का माहौल दूर करने के लिए गंज चौकी को पुनः चालू कराए एवं गंज स्थित आबकारी ऑफिस के पास रिक्त शासकीय जमीन पर गंज थाना स्थापित किया जाए। तत्काल व्यवस्था के लिए उन्होंने 2 एएसआई एवं पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के साथ ही गंज क्षेत्र के प्रमुख: चौराहे पर सीसीटीवी, रात्रि 12 के बाद चौक चौराहे पर निकलने वालों की जांच करने का सुझाव दिया। विधायक निलय डागा के साथ प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, थोक किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष बंटी मोटवानी, तिलहन संघ अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, जनरल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, लल्लन मोटवानी, शक्ति अग्रवाल, नरेंद्र हीरानी, ब्रज कपूर, गिरीश झाम, बबलू खुराना, मोहन गुप्ता, हरकचंद शाह, अतुल शाह, आनंद पाठक, प्रशांत राजपूत, सुभाष राठौर, ललित राठौर, सुजीत मालवीय, दीपक खुराना, राजेश अग्रवाल, प्रेमी किराना स्टोर के मालिक दीपक पोपली उपस्थित थे।
— जिले का एकमात्र थोक मार्केट है गंज–
व्यापारियों ने बताया कि गंज एक व्यवसायिक गतिविधियों का क्षेत्र है। यह बैतूल जिले का एकमात्र थोक मार्केट है पूर्व में यहां रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस चौकी थी। हम व्यापारियों ने चोरियों के बढ़ने के कारण असुरक्षा के भाव से माननीय मुख्यमंत्री से आग्रह किया था इस चौकी के स्थान पर गंज को थाना घोषित किया जाए जिससे स्टाफ भी बड़े और व्यापारियों की समस्या भी सुलझे। मुख्यमंत्री ने गंज पुलिस चौकी को गंज थाना तो बना दिया पर इस थाने को पुलिस ग्राउंड के समीप स्थापित किया गया है जोकि इस व्यवसाय क्षेत्र से बहुत दूर है। पिछले 6 महीने से गंज क्षेत्र में लगातार चोरियां होने से व्यापारियों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। गंज की एक प्रमुख थोक विक्रेता फर्म प्रेमी किराना पर चोरी की घटना घटित हुई जिसमें लाखों का सामान चोरी हुआ है।
— चोरों को सामान के साथ तत्काल गिरफ्तार करने की मांग–
व्यापारियों ने एसपी से आग्रह किया कि चोर को तत्काल मय सामान के सहित गिरफ्तार किया जाए जिससे व्यापारी को उसका सामान मिल सके। सामान गायब होने के बाद चोर को गिरफ्तार करने का व्यापारी को कोई लाभ नहीं। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि गंज थाना गंज केंद्रीय विद्यालय के पास सरकारी खाली पड़ी जमीन पर स्थापित किया जा सकता है। वहीं रेलवे स्टेशन के समीप पुलिस चौकी को पुनः अति शीघ्र प्रारंभ किया जाए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.