बैतूल। महावीर इंटरनेशनल संकल्प ने शहर के एक सेवाभावी परिवार का सम्मान कर डॉक्टर्स डे मनाया। इस परिवार के 4 डॉक्टर सतत अपने अच्छे प्रशिक्षण से सभी की सहायता में संलग्न रहते है। डॉ विजय शंकर श्रीवास्तव डेंटल सर्जन, डॉ ममता श्रीवास्तव गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ पुनीत श्रीवास्तव ऑर्थोपेडिक, और डॉ जया श्रीवास्तव गायनेकोलॉजिस्ट ने महावीर इंटरनेशनल संकल्प बैतूल के उद्देश्यों और कार्यों की प्रशंसा की और सदैव सहयोग का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में वीरा सरला तातेड, वीरा शर्मिला पारख, वीरा अंशु पगारिया, वीरा जूली रांका, वीरा सपना पगारिया, वीरा राजुल शाह, वीरा करुणा गर्ग, वीरा रूपल सिंह और वीरा प्रतिभा लुहाड़िया उपस्थित थे।