Madhya Pradesh Latest News

स्वामी विवेकानंद के विचारों से दुनिया के करोड़ों लोग हुए प्रभावित: डॉक्टर के.खासदेव

By, बैतूल वार्ता

स्वामी विवेकानंद के विचारों से दुनिया के करोड़ों लोग हुए प्रभावित: डॉक्टर के.खासदेव
स्वामी विवेकानंद के 121वे निर्वाण दिवस अर्पित की पुष्पांजलि
विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय प्रबंधन ने मनाया निर्वाण दिवस
बैतूल। विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद के 121वे निर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देकर याद किया। महाविद्यालय परिसर में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसमें समस्त महाविद्यालय परिवार ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉक्टर के.खासदेव ने इस अवसर पर कहा कि स्वामी विवेकानंद प्रेरणा के निरंतर स्रोत हैं और उनके विचारों से दुनिया के करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था और 4 जुलाई 1902 को उनका निर्वाण हुआ। विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातम धर्म का प्रतिनिधित्व कर दुनिया को अपनी प्रतिभा से मंत्रमुग्ध कर दिया था। रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डॉक्टर के खासदेव, सचिव निर्गुण देशमुख, सचिव कमलेश गाडेकर, एवं सभी वरिष्ठ प्राध्यापक गण एसआर गायकवाड, श्री लहरपुरे, माकोड़े, लोखंडे मैडम, पांसे सर, सोनी सर, सीएल देशमुख, पुष्पक देशमुख, आशीष पवार, लोणारे सर, संजय खंडेलवाल, देवेंद्र रघुवंशी विवेक मालवी, संजय मोरे, श्वेतल चौबे, अंकित खासदेव, मिथिलेश सिसोदिया, दीक्षा राठौर, अर्चना पाल, आभा हजारे, आयुषी राठौर, कविता देशमुख, दिव्यानी कनाठे, पिंकी मोटवानी एवं स्टाफ मौजूद थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.