Madhya Pradesh Latest News

पत्नी से करता था मारपीट, इसलिए सालों और चाचा ससुर ने लाठियों से पीटकर उतार दिया मौत के घाट

By, बैतूल वार्ता

पत्नी से करता था मारपीट, इसलिए सालों और चाचा ससुर ने लाठियों से पीटकर उतार दिया मौत के घाट

Betul Varta News:
बैतूल जिले के ग्राम ऐनस में हुए युवक के अंधे कत्ल का पुलिस ने मात्र 12 घण्टे में खुलासा कर दिया है। मृतक की हत्या और किसी ने नहीं बल्कि उसके ही सालों और चाचा ससुर ने लाठी से पीट-पीट कर की थी। हत्या की वजह यह थी कि मृतक अपनी पत्नी को ठीक से नहीं रखता था और आए दिन मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
आमला टीआई संतोष पंद्रे ने बताया कि घटना दिनाँक 06 जुलाई 2023 को ग्राम कोटवार ऐनस दिनेश चौकीकर ने रिपोर्ट की कि ग्राम ऐनस में सुभाष कोड़ले के खेत में गन्नाबाड़ी के अंदर हमारे गाँव के जमाई अरविन्द डिगरसे का शव पड़ा हुआ है। शव पर सिर, शरीर व पैर में चोंट के निशान हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने अरविन्द डिगरसे को लाठी–डण्डों से मारकर चोट पहुँचाकर हत्या करके लाश छुपाने की नियत से लाश को गन्ना बाड़ी के अंदर ले जाकर डाल दिया है। तत्काल घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा फरियादी की रिपोर्ट पर देहाती नालसी अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.