Madhya Pradesh Latest News

नपाध्यक्ष के साथ एसपी से मिले पार्षद पुलिस थाना गंज क्षेत्र में खोलने की मांग

By, बैतूल वार्ता

नपाध्यक्ष के साथ एसपी से मिले पार्षद
पुलिस थाना गंज क्षेत्र में खोलने की मांग
बैतूल शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर के नेतृत्व में पार्षद जनों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गंज क्षेत्र में पुलिस थाना खोलने की मांग रखी। अध्यक्ष एवं पार्षद गणों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि नगरपालिका के 16 हजार फिट जीर्ण शीर्ण  स्कूल को तोड़कर पार्क एवं गार्डन बनाया जा रहा है। नगर पालिका पुलिस थाना के लिए पुलिस विभाग को जगह दे सकती है। गंज क्षेत्र में पुलिस थाना खुलने से आए दिन गंज क्षेत्र में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। वर्तमान में हॉस्पिटल के सामने जो थाना है, वह व्यापारी क्षेत्र से बहुत दूर होने से चोरियों पर अंकुश नहीं लग पाता है, पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद गणों को अवगत कराया कि थाना खोलने के लिए कम से कम 25000 फीट जमीन की आवश्यकता होती है, इससे कम जमीन रहने पर थाना खोलना संभव नहीं है। एसपी ने आश्वस्त किया कि गंज क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने पर विचार करेंगे। नगर रक्षा समिति को नियुक्त करने को लेकर उन्होंने कहा कि यदि सभी व्यापारी आपस में मानदेय पर सुरक्षा गार्ड रख ले तो भी चोरी पर अंकुश लगाया जा सकता है। पार्षदों ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि आने वाले समय में सांसद, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षद गणों द्वारा व्यापारी संघ के सदस्य एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से बैठक कर इस पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष महेश राठौर, जनभागीदारी सदस्य एवं पार्षद आनंद प्रजापति मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि बंडू धोटे, पार्षद रघुनाथ लोखंडे, पूर्व पार्षद पवन यादव, कुलदीप मोरे, यश कावरे, मन्ने गोस्वामी भी मौजूद थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.