Madhya Pradesh Latest News

सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें, पूछाताछ के लिए साथ ले गई एटीएस

By, बैतूल वार्ता

सीमा हैदर की बढ़ी मुश्किलें, पूछाताछ के लिए साथ ले गई एटीएस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करीबी शहर नोएडा में पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को अब पूरा देश जानता है. इन दिनों सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल इस बीच उनको लेकर एक बड़ी खबर सामन आई है.
सीमा हैदर पर एटीएस ने शिकंजा कसा है. बताया जा रहा है कि सीमा हैदर को पूछताछ के लिए एटीएस अपने साथ ले गई है. दरअसल सीमा हैदर को लेकर लगातार कई खुलासे हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि ना सिर्फ सीमा का भाई बल्कि उसका चाचा भी पाकिस्तान सेना में रह चुका है.

दरअसल अब तक इस मामले में हुई जांच में कई बड़े खुलासे हुए हैं. इसी तहत ये बात भी सामने आई है कि सीमा गुलाम हैदर के चाचा पाकिस्तानी सेना में बतौर सूबेदार सेवाएं दे चुके हैं. बता दें कि इससे पहले इस बात का खुलासा हुआ था कि सीमा का भाई भई पाकिस्तान आर्मी का हिस्सा है.

घर के बाहर सादे कपड़ों में तैनात थे एटीएस अधिकारी
सीमा की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी. यही वजह है कि एटीएस के कुछ ऑफिसर सादी वर्दी में ही सीमा के घर के बाहर लगातार पहरा भी दे रहे थे. जैसे उन्हें जरूर महसूस हुई सोमवार को सीमा हैदर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए.

बैन कर दी गई मीडिया की एंट्री
जिस वक्त सीमा हैदर को पूछताछ के लिए अपने साथ एटीएस की टीम ले जा रही थी, उस दौरान सीमा के घर के आस-पास मीडिया की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी. एटीएस नहीं चाहती थी कि मीडियाकर्मियों की वजह से सीमा को ले जाने में किसी भी तरह की परेशानी हो.

Leave A Reply

Your email address will not be published.