Madhya Pradesh Latest News

2019 बैच के आईएएस अक्षत जैन बैतूल के जिला पंचायत सीईओ बनाए गए 25 IAS और 42 SAS अफसरों के ट्रांसफर:12 जिलों के जिला पंचायत सीईओ बदले, युवा अफसरों को मिली कमान

By बैतूल वार्ता

2019 बैच के आईएएस अक्षत जैन बैतूल के जिला पंचायत सीईओ बनाए गए 25 IAS और 42 SAS अफसरों के ट्रांसफर:12 जिलों के जिला पंचायत सीईओ बदले, युवा अफसरों को मिली कमान

भोपाल।।

मध्य प्रदेश सरकार ने 25 आईएएस और 42 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं।
आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट में दमोह, मंडला, रतलाम, बैतूल, उज्जैन, झाबुआ और अनूपपुर के सीईओ जिला पंचायत का ट्रांसफर किया गया है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में जिन के तबादले हुए हैं उनमें निवाड़ी, बुरहानपुर, सिवनी, देवास नरसिंहपुर के जिला पंचायत सीईओ का ट्रांसफर किया गया है।
इन SAS अफसरों को मिली जिलों की कमान
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों में मध्य प्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के कार्यपालक संचालक रोहन सक्सेना निवाड़ी के जिला पंचायत सीईओ बनाए गए हैं। भोपाल की अपर कलेक्टर माया अवस्थी फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन में जॉइंट कंट्रोलर बनाई गई हैं। सीहोर के अपर कलेक्टर डॉ बृजेश सक्सेना मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के मुख्य महाप्रबंधक होंगे। इंदौर के अपर कलेक्टर राजेश राठौड़ औद्योगिक केंद्र विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर में कार्यपालक संचालक बनाए गए हैं। भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त शाश्वत सिंह मीणा मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक बनाए गए हैं।
2019 बैच के IAS बने जिला पंचायत CEO
राज्य शासन द्वारा जारी की गई तबादला सूची में कई नए आईएएस अफसरों को जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है। 2019 बैच के आईएएस अक्षत जैन बैतूल के जिला पंचायत सीईओ बनाए गए हैं। इसी बैच के श्रेयांस कुमट को मंडला, सृष्टि देशमुख गौडा को बुरहानपुर, तन्मय वशिष्ठ शर्मा को अनूपपुर, दलीप कुमार को नरसिंहपुर, हिमांशु प्रजापति को देवास, पंवार नवजीवन विजय को सिवनी का जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.