Madhya Pradesh Latest News

प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों के खिलाफ हो एफआईआर – डॉ. पंडाग्रे कांग्रेसियों के विरोध में निकले कंडोम का मामला पकड़ रहा तूल

By, बैतूल वार्ता

प्रदर्शन का नेतृत्व करने वालों के खिलाफ हो एफआईआर – डॉ. पंडाग्रे

कांग्रेसियों के विरोध में निकले कंडोम का मामला पकड़ रहा तूल
बैतूल – सारनी नगर पालिका में कथित भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के खिलाफ कांग्रेस विरोध प्रदर्शन उन्हें ही भारी पडऩे लगा है। विरोध के दौरान पुतले में कंडोम निकलने का मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है। जहां भाजपा पहले दिन से ही नारी के सम्मान में भाजपा मैदान में के नारे के साथ बड़ी कार्यवाही के लिए अड़ी हुई है तो इसके अलावा आम आदमी पार्टी भी कांग्रेसियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रही है।
आज आमला सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में सारनी के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात कर कहा कि छोटी मछली की बजाए उन पर कार्यवाही की जाए जो प्रदर्शन के प्रमुख कर्ताधर्ता थे।

एसपी से मुलाकात के बाद डॉक्टर योगेश पंडाग्रे ने बताया कि कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जो आपत्तिजनक सामग्री निकली उससे महिलाओं का अपमान हुआ है। बात यह राजनैतिक नहीं रह गई है महिलाओं के सम्मान का मामला है। दोषियों पर कार्यवाही हो

दोषियों पर कार्यवाही हो |

महिलाओं के सम्मान के लिए हम लोग लड़ रहे है। कांग्रेसियों ने जो आरोप लगाया है कि नगर पालिका का यह षडय़ंत्र था तो यह गलत है। वीडियो और फोटो में साफ दिख रहा है कि आपत्तिजनक सामग्री पुतले के अंदर से निकली थी। हम भी मांग कर रहे हैं कि जिसने पुतला बनाया, जिसने लेकर आया, जिसने जलाया उस पर कार्यवाही हो।
आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले कांग्रेस नेताओं पर कार्यवाही हो। जिला कांग्रेस अध्यक्ष , ब्लाक अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी भी नेतृत्व कर रहे थे उन पर कार्यवाही हो। डॉ. पंडाग्रे का कहना है कि छोटी मछलियों को फंसाया जा रहा है और बड़ी मछलियों को बचाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले से कांग्रेसियों का असली चरित्र सामने आया है जैसा कि उनका पहले से है।

पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का कहना है कि कांग्रेस ने जो तथाकथित पुतला जलाया था, पुतले में जो आपत्तिजनक सामग्री निकली है उसका जिक्र करना भी किसी को मानसिक रूप से तकलीफ दे सकता है। हमारी बहने जो वहां पर उपस्थित थी उनकी उपस्थिति में कांग्रेसियों ने यह कृत्य किया है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। ऐसा करने के बाद माफी मांगना तो दूर कांग्रेस दूसरे संगठनों पर आरोप लगाकर अपने कृत्यों को छुपा रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं को अपने नेताओं पर कार्रवाई करना चाहिए। कार्रवाई तो दूर उनके द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई।हमारे विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में एसपी से बात की है और जांच की मांग की है।

पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल और विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के साथ सारनी-आमला क्षेत्र के भाजपा नेता जिला मंत्री रंजीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, प्रकाश शिवहरे, आमला जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, आमला कॉलेज की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर, सुधा चंद्रा, रवि देशमुख, बिन्नी राय, भारती कहार, मीना अड़लक, कृष्णा शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.