Madhya Pradesh Latest News

अलस्या पारधी का आरोप; टीआई ने यूपी की तरह एनकाउंटर करने की दी धमकी

By, बैतूल वार्ता

अलस्या पारधी का आरोप; टीआई ने यूपी की तरह एनकाउंटर करने की दी धमकी
टीआई अजय सोनी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
पारधी समुदाय ने कई गंभीर आरोपों के साथ पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
बैतूल। पारधी समुदाय ने टीआई अजय सोनी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पारधी समुदाय के मुखिया अल्स्या पारधी ने पुलिस अधीक्षक को प्रेषित शिकायत आवेदन में आरोप लगाया कि पुराना बस स्टैंड बैतूल में बसे अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ बुरी तरह मरपीट कर एनकाउंटर की धमकी दी गई, दहशत में आकर लक्ष्मी बाई ने जहर खाया, दोषी टी.आई अजय सोनी एवं उनके साथी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।अलस्या पारधी ने शिकायत आवेदन में उल्लेख किया है कि अनुसूचित जनजाति के परिवार 2007 की भीड़ की हिंसा में विस्थापित होने के बाद वर्षों से पुराना बस स्टैंड बैतूल में रह रहे थे। यहां से कुछ परिवार एक माह पहले सोनाघाटी में जाकर बस गए थे। वहां भूखे मरने की स्थिति के चलते वे सभी पुराना बस स्टैंड लौटकर आ गए। विगत दिनों रात 10 बजे के लगभग बैतूल टी आई अजय सोनी 30- 40 पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और जगह खाली करने की धमकी देकर लट्ठ से पिटाई शुरू कर दी। जातिगत गाली देकर यूपी की तरह एनकाउंटर करने की धमकी दी। सौदागर, दिनेश, कांती, सोनू, हरियाल, लक्ष्मी बाई के साथ मारपीट हुई। एनकाउंटर की दहशत में आकर लक्ष्मीबाई ने जहर खा लिया। सौदागर पारधी काण्ड में हुई हत्या में गवाह भी है, हम लोगों को पुलिस से जान का खतरा है। रात 1:05 बजे वे ऐ.जे. के थाना गये थे, लेकिन वहां एक सिपाही मिला उसने कहा कि थाने में टी.आई भी नही है और डी.एस.पी भी नही है इसलिये मैं ये आवेदन नही ले सकता। शिकायत करने वालों में अल्स्या पारधी, रवि, कविता, लवकुश सागर, मानसिंह सहित अन्य शामिल थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.