बैतूल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम रोजगार सहायक संघ द्वारा आज रविवार 28 सितंबर को प्रातः 10 बजे से जे.एच. कॉलेज सभागृह बैतूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल, विशेष अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जनजातीय कार्य विभाग दुर्गादास उइके इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला पंचायत बैतूल के अध्यक्ष राजा पवार, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे तथा घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा बाई उइके कार्यक्रम में उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। भारतीय जनता पार्टी बैतूल के जिला अध्यक्ष माननीय सुधाकर पवार, जिला पंचायत बैतूल के उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे और भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ के संरक्षक कान्ति यादव भी शिविर में मौजूद रहेंगे। आयोजक मंडल ने समस्त गणमान्य नागरिकों, युवाओं, समाजसेवियों, रक्तदाताओं और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे इस महा-रक्तदान शिविर में पधारकर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य को सफल बनाएं और देश सेवा में योगदान दें।
Comments are closed.