Madhya Pradesh Latest News

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात कहा – “संकट की इस घड़ी में सरकार और संगठन दोनों आपके साथ खड़े हैं”

By,वामन पोटे

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
कहा – “संकट की इस घड़ी में सरकार और संगठन दोनों आपके साथ खड़े हैं”
बैतूल 8 अक्टूबर ।।
जहरीले सिरप से मासूमों की मौत से व्यथित प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल बुधवार को बैतूल जिले के आमला क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बच्चों के उपचार और परिवारों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और वरिष्ठ नेता श्री सुधाकर पवार भी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सबसे पहले ग्राम टीकाबर्री जाकर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
कहा – “संकट की इस घड़ी में सरकार और संगठन दोनों आपके साथ खड़े हैं”
बैतूल 8 अक्टूबर वार्ता।।
जहरीले सिरप से मासूमों की मौत से व्यथित प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल बुधवार को बैतूल जिले के आमला क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बच्चों के उपचार और परिवारों की मदद में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और वरिष्ठ नेता श्री सुधाकर पवार भी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सबसे पहले ग्राम टीकाबरई जाकर नागपुर एम्स में भर्ती बच्चे हर्ष यादव के परिजनों से भेंट की। उन्होंने बच्चे के इलाज की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से ली और एम्स की टीम से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए। श्री शुक्ल ने कहा कि “सरकार हरसंभव मदद करेगी, बच्चे के इलाज में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।”
इसके बाद वे ग्राम जामुन बिछुआ पहुँचे, जहाँ दिवंगत निकलेश धुर्वे के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा, “आपके दुख में पूरा प्रदेश सहभागी है। इस पीड़ा को हम साझा कर रहे हैं।” इसके पश्चात उन्होंने ग्राम कमलेश्वर में एक अन्य पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ परिवारों की नहीं, पूरे जिले की त्रासदी है। हम सब एक परिवार की तरह आपके साथ हैं। भाजपा संगठन और सरकार दोनों मिलकर हर ज़रूरी सहायता सुनिश्चित करेंगे।”
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा घोषित चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उपचार में हुए समस्त व्यय का भुगतान तत्काल किया जाए। उन्होंने एसडीएम श्री शैलेंद्र बडोनिया को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिवार को सहायता के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
भावुक क्षणों में उप मुख्यमंत्री ने कहा, “इन मासूमों की पीड़ा हम सबकी पीड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार और भाजपा संगठन मिलकर इन परिवारों के पुनर्वास और सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।”
इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गाँवों में उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की यह संवेदनशील पहल लोगों के दिलों को छू गई। एम्स में भर्ती बच्चे हर्ष यादव के परिजनों से भेंट की। उन्होंने बच्चे के इलाज की जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से ली और एम्स की टीम से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए। श्री शुक्ल ने कहा कि “सरकार हरसंभव मदद करेगी, बच्चे के इलाज में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी।”
इसके बाद वे ग्राम जामुन बिछुआ पहुँचे, जहाँ दिवंगत निकलेश धुर्वे के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा, “आपके दुख में पूरा प्रदेश सहभागी है। इस पीड़ा को हम साझा कर रहे हैं।” इसके पश्चात उन्होंने ग्राम कमलेश्वर में एक अन्य पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी परिवारों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ परिवारों की नहीं, पूरे जिले की त्रासदी है। हम सब एक परिवार की तरह आपके साथ हैं। भाजपा संगठन और सरकार दोनों मिलकर हर ज़रूरी सहायता सुनिश्चित करेंगे।”
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा घोषित चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उपचार में हुए समस्त व्यय का भुगतान तत्काल किया जाए। उन्होंने एसडीएम श्री शैलेंद्र बडोनिया को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिवार को सहायता के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
भावुक क्षणों में उप मुख्यमंत्री ने कहा, “इन मासूमों की पीड़ा हम सबकी पीड़ा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार और भाजपा संगठन मिलकर इन परिवारों के पुनर्वास और सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे।”
इस दौरान क्षेत्रीय नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गाँवों में उप मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की यह संवेदनशील पहल लोगों के दिलों को छू गई।

Comments are closed.