Madhya Pradesh Latest News

बैतूल में आरएसएस प्रचारक से मारपीट, दो समुदाय आमने-सामने: थाने के सामने प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

By,वामन पोटे

बैतूल में आरएसएस प्रचारक से मारपीट, दो समुदाय आमने-सामने: थाने के सामने प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बैतूल।।
बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार शाम आरएसएस के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव से मारपीट के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के बाद दोनों समुदायों के लोग सड़क पर उतर आए और थाने के सामने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को काबू में किया और तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरएसएस जिला प्रचारक शिशुपाल यादव किसी काम से बाइक से निकले थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों की बाइक से कट लग गया। मामूली बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। बताया जा रहा है कि झड़प में यादव को हल्की चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में एएसपी कमला जोशी, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। थाने के सामने बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने हालात बिगड़ने से रोकने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।
संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि मुलताई में हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा कि यह विवाद सिर्फ बाइक से कट लगने के कारण हुआ था और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

Comments are closed.