Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
रील देखकर बनाई गन, आंख में चिपका कार्बाइड: बैतूल में दो नए मरीज, अब तक चार मामले
बैतूल 25 अक्टूबर ।। जिले में कार्बाइड गन से आंखों में धुंधलापन और जलन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को आठनेर और घोड़ाडोंगरी से दो नए मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। अब तक ऐसे चार मरीज सामने आ चुके हैं।
घोड़ाडोंगरी के होली चौक निवासी रोहित बंग ने सोशल मीडिया रील देखकर खुद की कार्बाइड गन बनाई। उसने पास की वेल्डिंग दुकान से कार्बाइड खरीदा और गन में पानी मिलाकर प्रयोग किया। जैसे ही शॉट चलाया, गन से निकले तेज धुएं और बारूद ने उसकी आंख को जला दिया। परिजन उसे पहले घोड़ाडोंगरी अस्पताल, फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर किया गया।
रोहित ने बताया कि गन चलाते ही आंख में तेज झटका और धुआं महसूस हुआ। उधर, आठनेर निवासी एक अन्य युवक का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
सीएमएचओ डॉ. मनोज हुरमाड़े ने बताया कि अब तक कार्बाइड गन से आंखों में चोट के तीन से चार मामले सामने आ चुके हैं। लोगों को ऐसे प्रयोगों से दूर रहने की अपील की गई है।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.