Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
“बैतूल की बहादुर सीईओ शिवानी बनीं डीएसपी: 40 लाख का घोटाला उजागर कर कमाई थी ईमानदारी की पहचान”
बैतूल 14 नवंबर वार्ता।।
ईमानदारी और मेहनत की मिसाल बनीं बैतूल जनपद पंचायत की सीईओ शिवानी राय ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) परीक्षा में शिवानी का चयन डीएसपी पद पर हुआ है। जिसने बैतूल में 40 लाख रुपए के छात्रावास बिजली बिल घोटाले का पर्दाफाश कर सुर्खियां बटोरी थीं, अब वही अधिकारी पुलिस वर्दी पहनकर न्याय की नई पहचान बनने जा रही हैं।
शिवानी राय मूल रूप से विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील के करैया गांव की रहने वाली हैं। किसान पिता विनोद राय की इस बेटी ने सीमित संसाधनों में रहकर भी सफलता की ऐसी कहानी लिखी, जो हर युवा के लिए प्रेरणा है। अपने गांव की पहली सरकारी नौकरी पाने वाली शिवानी ने 10वीं और 12वीं में 92% अंक हासिल किए, फिर भोपाल से बीएससी (मैथ्स) की डिग्री ली। एमपीपीएससी की तैयारी के लिए वे इंदौर गईं, लेकिन कोविड के कारण घर लौट आईं।
घर पर रहकर यूट्यूब, पुराने प्रश्नपत्रों और अपने बनाए नोट्स से पढ़ाई करते हुए उन्होंने सफलता की राह तैयार की। दिलचस्प बात यह रही कि इंटरव्यू की तैयारी उन्होंने चैट जीपीटी की मदद से की—सवाल डालकर उनके सटीक और प्रभावशाली जवाब तैयार किए।
साल 2023 में उनका चयन पटवारी के रूप में हुआ, जहां उन्होंने रीवा जिले में सेवा दी। इसके बाद जनपद सीईओ बनीं और अब डीएसपी पद पर चयनित हुई हैं।
शिवानी का कहना है—“मेरी मंजिल यहीं खत्म नहीं होती, अब मेरा लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना है।”
बैतूल की यह बहादुर बेटी अब वर्दी में ईमानदारी और नारी शक्ति का नया प्रतीक बनने जा रही है।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.