केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा हमारा प्रयास बीमारी को रोकना , मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत: पीपीपी मॉडल पर बैतूल में बनेगा देश का दूसरा मेडिकल कॉलेज 383 करोड़ 87 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन–लोकार्पण, जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव रहे मौजूद
By,वामन पोटे
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा हमारा प्रयास बीमारी
को रोकना ,
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्रांति की नई इबारत: पीपीपी मॉडल पर बैतूल में बनेगा देश का दूसरा मेडिकल कॉलेज
383 करोड़ 87 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन–लोकार्पण, जेपी नड्डा और सीएम डॉ. मोहन यादव रहे मौजूद
बैतूल ।।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बैतूल में कहा कि हमारा प्रयास बीमारी का इलाज करना ही नहीं बीमारी को रोकना भी है।
मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बैतूल जिले को मंगलवार को बड़ी स्वास्थ्य सौगात मिली। 600 बिस्तरों वाले मेडिकल कॉलेज का भव्य भूमिपूजन पुलिस मैदान में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने रिमोट का बटन दबाकर मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर 383 करोड़ 87 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि जनवरी 2026 में मध्यप्रदेश के कटनी और पन्ना जिलों में भी दो नए मेडिकल कॉलेजों का भूमिपूजन किया जाएगा।
देश का दूसरा पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बैतूल में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनने वाला यह देश का दूसरा मेडिकल कॉलेज है। यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। यहां से प्रशिक्षित एमबीबीएस डॉक्टर गांव-गांव तक सेवाएं देंगे।
1 रुपए में दी गई 25 एकड़ जमीन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने बैतूल में पीपीपी मॉडल के मेडिकल कॉलेज के लिए सिर्फ 1 रुपए में 25 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। इससे अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। आदिवासी युवा डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर और पैरामेडिकल स्टाफ बनकर यहीं सेवा देंगे।
बैतूल को मिलीं कई विशेष सौगातें
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार विकास हो रहा है। बीते चार महीनों में बैतूल को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ अन्य विकास परियोजनाओं से जिले की तस्वीर बदलेगी।
एयर एंबुलेंस सहित आधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने बताया कि जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश में नवाचार किए जा रहे हैं। मेट्रो रेल, नई हवाई सेवाओं के साथ-साथ अब एयर एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है, जिससे गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि
“बैतूल का मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। यह आदिवासी अंचल के लिए वरदान है और आने वाले वर्षों में पूरे क्षेत्र की दशा-दिशा बदल देगा।”
स्वास्थ्य क्षेत्र में आएगा क्रांतिकारी परिवर्तन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले ये संस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी परिवर्तन की नींव
यह भी पढ़ें
Comments are closed.