बैतूल में महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 13 मवेशी छुड़ाए:रात की गश्त में गौवंश तस्करी नाकाम, पिकअप छोड़ भागे तस्कर
By ,वामन पोटे
बैतूल में महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 13 मवेशी छुड़ाए:रात की गश्त में गौवंश तस्करी नाकाम, पिकअप छोड़ भागे तस्कर
बैतूल27 दिसंबर।।
बैतूल की शाहपुर पुलिस ने महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 13 गौवंश को एक पिकअप वाहन से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई 26 दिसंबर 2025 की रात गश्त के दौरान की गई। आरोपी वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन के निर्देश पर गौवंश परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी शाहपुर मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में शाहपुर पुलिस टीम गश्त कर रही थी।
26 दिसंबर 2025 की रात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इटारसी की ओर से एक पिकअप वाहन बैतूल की तरफ आ रहा है, जिसमें मवेशी भरे हुए हैं और उन्हें परतवाड़ा (महाराष्ट्र) ले जाया जा रहा है।
पिकअप को बरामद कर सभी गौवंश को गौशाला भेज दिया गया।
रोकने का प्रयास किया तो जंगल में ले गया
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गर्दा रेती पुलिया के पास पहुंची और इटारसी की तरफ से आ रही पिकअप क्रमांक MH18AA3481 को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, चालक वाहन नहीं रोका और उसे तेजी से भगाकर जंगल में ले गया। बाद में, अज्ञात आरोपी पिकअप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गए।
पुलिस ने पिकअप क्रमांक MH18AA3481 की जांच की तो उसमें क्रूरतापूर्वक बांधे गए 13 मवेशी पाए गए। मौके पर अज्ञात आरोपी चालक और वाहन मालिक के खिलाफ अपराध क्रमांक 832/2025 दर्ज किया गया है। सभी गौवंशों को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक बी.पी. बुंदेला, आरक्षक नीरज पाण्डेय (क्रमांक 228) और सैनिक फकीरचंद बड़खाने (क्रमांक 157) की मुख्य भूमिका रही।
Comments are closed.