Madhya Pradesh Latest News

विकास की रफ्तार धीमी ,समीक्षा सिंचाई, पेयजल और सड़क कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों को सख्त निर्देश

By,वामन पोटे

विकास की रफ्तार धीमी ,समीक्षा
सिंचाई, पेयजल और सड़क कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों को सख्त निर्देश
बैतूल 12 फरवरी।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को जनप्रतिनिधियों एवं जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में चल रहे सिंचाई, पेयजल, विद्युत और सड़क निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान, श्री चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगाबाई उईके, कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
सिंचाई रफ्तार
बैठक में जल संसाधन विभाग अंतर्गत ढेकना परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए श्री खंडेलवाल ने रामघाटी एवं शीतलझिरी परियोजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। पारसडोह परियोजना की समस्याओं का स्थायी समाधान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले को शत-प्रतिशत सिंचित बनाने के लक्ष्य के तहत सभी परियोजनाओं को समयसीमा में पूर्ण किया जाए। विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख ने सात माइनर टैंक कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने को कहा।
जल सुरक्षा
ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए संभावित पेयजल संकट वाले ग्रामों की सूची तैयार कर समय रहते व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खराब हैंडपंपों की मरम्मत, नए हैंडपंप स्थापना और वैकल्पिक जल व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने आमला क्षेत्र की खराब नल-जल योजनाओं की जांच कर दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सड़क सख्ती
लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाय अंतर्गत सड़कों की गुणवत्ता और मेंटेनेंस पर विशेष चर्चा की गई। तीन वर्ष पूर्ण कर चुकी सड़कों की एसडीएम एवं जनपद सीईओ के माध्यम से रैंडम जांच कराने तथा खराब सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। भोगीटेडा पुल, मुलताई-नागपुर मार्ग, आमला-बोरी-लादी मार्ग सहित कई सड़कों पर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को कहा गया।
शहर सुव्यवस्था
नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए ताकि विकास कार्यों में बाधा न आए। प्रत्येक वार्ड में विद्युत पोल लगाने तथा लल्ली चौक से कोतवाली चौक तक पोल शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए गए। नगर में पर्याप्त पेयजल उपलब्धता के लिए 18 करोड़ रुपये की योजना पर शीघ्र डीपीआर प्रस्तुत करने को कहा गया।
बिजली सुधार
आरडीएसएस योजना अंतर्गत मोहटा सब स्टेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अतिभारित ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि और नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए गए। भीमपुर क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसफार्मर निर्माण हेतु पावर ट्रांसमिशन कंपनी से समन्वय के निर्देश दिए गए।

जल जागरूकता
ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के लिए विशेष पखवाड़ा अभियान
बैतूल 12 फरवरी ।।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कार्यपालन यंत्री श्री मनोज बघेल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
अभियान के तहत हैंडपंपों के चबूतरों की सफाई एवं मरम्मत, ट्यूबवेल और कुओं के आसपास स्वच्छता, पानी की टंकियों की धुलाई तथा स्कूल एवं आंगनवाड़ी परिसरों में नल कनेक्शन के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है। सभी पेयजल स्रोतों का क्लोरीनेशन कर उन्हें जीवाणुमुक्त बनाया जा रहा है।
ग्रामीण स्तर पर फील्ड टेस्ट किट से जल परीक्षण कराया जा रहा है तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पानी जांच का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रदूषित जल पाए जाने पर द्रव क्लोरीन से उपचार किया जा रहा है। अभियान में उपखंडों के अधिकारी, तकनीशियन और आईएसए संस्था सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रोजगार मौका
आईटीआई बैतूल में 12 फरवरी को जिला स्तरीय मेगा कैंपस ड्राइव
बैतूल 12 फरवरी ।।
शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बैतूल में 12 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय मेगा कैंपस ड्राइव आयोजित किया जाएगा। क्विस कॉर्प के माध्यम से आईफोन निर्माता कंपनी फॉक्सकॉन बेंगलुरू के लिए केवल युवतियों को रोजगार अवसर मिलेगा।
योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवतियों को ₹17,750 मासिक वेतन के साथ कंपनी द्वारा हॉस्टल एवं भोजन की सुविधा दी जाएगी। चयन के बाद इसी माह कंपनी के खर्च पर बेंगलुरू भेजा जाएगा। जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 7828966497 एवं 9406547329 पर संपर्क किया जा सकता है।

युवा रोजगार
13 फरवरी को सारणी कॉलेज में रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला
बैतूल 12 फरवरी ।।
युवा संगम कार्यक्रम अंतर्गत रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप रोजगार मेला 13 फरवरी को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारणी में आयोजित होगा।
मेले में वर्धमान फैब्रिक्स, ट्राईटेंट, आयशर सीआईआई स्किल्स, कुलोदय टेक्नोपार्क, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, यशस्वी ग्रुप, क्वैस कॉर्प, शक्ति मोटर्स, कृषि धान बायो केयर, एलआईसी, पुखराज प्राइवेट लिमिटेड, टैलेंट कॉर्प सॉल्यूशन तथा आरएफएमआई ग्रुप सहित कई कंपनियां भाग लेंगी। योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर तक निर्धारित की गई है।
🧘‍♂️ वरिष्ठ स्वास्थ्य
उड़दन वृद्धाश्रम में 12 फरवरी को आयुष वेलबीइंग कैंप
बैतूल, 11 फरवरी 2026।
आयुष विभाग बैतूल द्वारा बुजुर्गों के समग्र स्वास्थ्य के लिए 12 फरवरी को उड़दन वृद्धाश्रम में होलिस्टिक वेलबीइंग कैंप आयोजित किया जाएगा। कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श एवं योग सत्र आयोजित होंगे।
यह शिविर 12, 19 और 26 फरवरी को उड़दन वृद्धाश्रम तथा 13, 20 और 27 फरवरी को भारत भारती वृद्धाश्रम में आयोजित किए जाएंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने बुजुर्गों से शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।
कुष्ठ जागरूकता
रंभा उप स्वास्थ्य केंद्र में कुष्ठ विकृति एवं बचाव शिविर आयोजित
बैतूल 12 फरवरी ।।
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत भीमपुर विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्र रंभा में कुष्ठ विकृति एवं बचाव शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 9 मरीजों को जल-तेल उपचार द्वारा हाथ-पैरों की देखभाल सिखाई गई तथा 3 मरीजों को एमसीआर चप्पल एवं दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में एनएमएम श्री राजेश महतो, श्री लिखीराम सागरे, श्री के.एस. दंडोतिया एवं सीएचओ द्वारा सेवाएं दी गईं। मरीजों को नियमित उपचार और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

Comments are closed.