Madhya Pradesh Latest News

राष्ट्रीय युवा उत्सव में जीत के बाद मंत्री से मिली बैतूल की माइम टीम, छिन्नमस्तिका माता मंदिर में नवरात्र पर विशेष धार्मिक आयोजन शुरू, बीजासनी मंदिर में 391 अखंड ज्योत के साथ चैत्र नवरात्र महोत्सव शुरू, आदिवासी समाज संगठन ने शुरू की चुनाव की तैयारी, सदस्यता अभियान तेज , प्रस्फुटन समितियां शासन और समाज के बीच मजबूत सेतु: प्रिया चौधरी, सुधांशु महाराज के सान्निध्य में अप्रैल में होगा विराट भक्ति सत्संग, लक्ष्य यादव ने गेट परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, कुनाल चौधरी का बैतूल दौरा आज, बालाघाट में सम्मेलन में होंगे शामिल, 1. 48 घंटे से अंधेरे में डूबा डोकिया, परीक्षा के बीच बढ़ी परेशानी

By,वामन राव पोटे

राष्ट्रीय युवा उत्सव में जीत के बाद मंत्री से मिली बैतूल की माइम टीम,

छिन्नमस्तिका माता मंदिर में नवरात्र पर विशेष धार्मिक आयोजन शुरू,
बीजासनी मंदिर में 391 अखंड ज्योत के साथ चैत्र नवरात्र महोत्सव शुरू,
आदिवासी समाज संगठन ने शुरू की चुनाव की तैयारी, सदस्यता अभियान तेज ,

प्रस्फुटन समितियां शासन और समाज के बीच मजबूत सेतु: प्रिया चौधरी,

सुधांशु महाराज के सान्निध्य में अप्रैल में होगा विराट भक्ति सत्संग,

लक्ष्य यादव ने गेट परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव,

कुनाल चौधरी का बैतूल दौरा आज, बालाघाट में सम्मेलन में होंगे शामिल,

1. 48 घंटे से अंधेरे में डूबा डोकिया, परीक्षा के बीच बढ़ी परेशानी
बैतूल, 19 मार्च। ग्राम पंचायत डोकिया में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लगातार शिकायतों के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणों ने बिजली कार्यालय के घेराव और बैतूल-परतवाड़ा हाईवे पर चक्का जाम की चेतावनी दी है।
2. कुनाल चौधरी का बैतूल दौरा आज, बालाघाट में सम्मेलन में होंगे शामिल
बैतूल, 19 मार्च। एआईसीसी सचिव और महाराष्ट्र के सह-प्रभारी कुनाल चौधरी 20 मार्च को बैतूल पहुंचेंगे। वे भोपाल से वंदे भारत ट्रेन द्वारा आगमन के बाद संक्षिप्त प्रवास करेंगे और फिर बालाघाट रवाना होंगे। वहां ओबीसी, एससी-एसटी अधिकार एवं सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद नागपुर में रात्रि विश्राम और 21 मार्च को बैठक के बाद भोपाल लौटेंगे।
3. लक्ष्य यादव ने गेट परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव
बैतूल, 19 मार्च। अधिवक्ता हेमंत यादव के सुपुत्र लक्ष्य यादव ने गेट परीक्षा में 166वीं रैंक हासिल कर बैतूल जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर अधिवक्ता संघ में खुशी का माहौल है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और लक्ष्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
4. सुधांशु महाराज के सान्निध्य में अप्रैल में होगा विराट भक्ति सत्संग
बैतूल, 19 मार्च। विश्व जागृति मिशन के तत्वावधान में 9 से 12 अप्रैल तक पुलिस ग्राउंड में विराट भक्ति सत्संग आयोजित होगा। कार्यक्रम सुधांशु महाराज के सान्निध्य में होगा, जो कोरोना के कारण 2020 में स्थगित हो गया था। चार दिवसीय आयोजन में प्रवचन, सत्संग और मंत्रदीक्षा शामिल रहेगी। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
5. प्रस्फुटन समितियां शासन और समाज के बीच मजबूत सेतु: प्रिया चौधरी
आठनेर, 19 मार्च। ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रिया चौधरी ने कहा कि ये समितियां शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण, जागरूकता और जनभागीदारी पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया गया।
6. आदिवासी समाज संगठन ने शुरू की चुनाव की तैयारी, सदस्यता अभियान तेज
बैतूल, 19 मार्च। समस्त आदिवासी समाज संगठन की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। 15 अप्रैल तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। संगठन में संरक्षक, आजीवन और साधारण सदस्य बनाए जाएंगे। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
7. बीजासनी मंदिर में 391 अखंड ज्योत के साथ चैत्र नवरात्र महोत्सव शुरू
बैतूल, 19 मार्च। गंज स्थित बीजासनी माता मंदिर में चैत्र नवरात्र महोत्सव की शुरुआत 391 अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विधि-विधान से पूजन, घट स्थापना और आरती की गई। मंदिर समिति के अनुसार प्रतिदिन महाआरती, 26 मार्च को दुर्गासप्तशती हवन और 27 मार्च को भंडारा आयोजित होगा। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
8. छिन्नमस्तिका माता मंदिर में नवरात्र पर विशेष धार्मिक आयोजन शुरू
बैतूल, 19 मार्च। चैत्र नवरात्र के अवसर पर छिन्नमस्तिका माता मंदिर में विशेष पूजन और अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर समिति के अनुसार नौ दिनों तक हवन, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा आयोजित होगी। राम नवमी पर विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
9. राष्ट्रीय युवा उत्सव में जीत के बाद मंत्री से मिली बैतूल की माइम टीम
बैतूल, 19 मार्च। राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रथम स्थान हासिल करने वाली जयवंती हक्सर कॉलेज की माइम टीम ने मंत्री इंदर सिंह परमार से मुलाकात की। टीम ने प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए। मंत्री ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गौरव बताया। टीम की प्रस्तुति ‘नारी के दो रूप’ विषय पर आधारित थी, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

Comments are closed.