Madhya Pradesh Latest News

भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

By, बैतूल वार्ता

भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का निधन, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के महान कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का गुरुवार को निधन हो गया. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में सुबह 11.20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. उनका जन्म 7 अगस्त, 1925 को हुआ था.

स्वामीनाथ ने 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उन्हें भारत में हरित क्रांति के जनक के तौर पर जाना जाता है. मिली जानकारी के मुताबिक लंबी उम्र की वजह से आने वाली दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया.

स्वामीनाथन डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के वैज्ञानिक थे. उन्होंने 1972 से लेकर 1979 तक ‘इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च’ के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया. कृषि क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से नवाजा था. स्वामीनाथन की गिनती भारत के महान कृषि वैज्ञानिकों के तौर पर होती हैं, जिन्होंने धान की ऐसी किस्म को तैयार किया, जिसने भारत के कम आय वाले किसानों को ज्यादा धान पैदा करने के काबिल बनाया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.