कृषि मंत्री के बारकोड लगे पोस्टर वायरल, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- FIR करवाऊंगा
By, बैतूल वार्ता
कृषि मंत्री के बारकोड लगे पोस्टर वायरल, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- FIR करवाऊंगा
हरदा: हरदा शहर में कृषि मंत्री कमल पटेल के बारकोड वाला फोटो जिसमें 70% कमीशन के साथ करप्सन पटेल लिखा हुआ है चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले ने और तूल पकड़ लिया जब कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ.आर के दोगने ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्टर की फोटो खींचकर कृषि मंत्री कमल पटेल को जन्मदिन की बधाई दे डाली और उसे शेयर किया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस के नेताओं के अलावा और किसी का काम नहीं हो सकता। कांग्रेस नेताओं को पहले अपने गिरेवान में झांकना चाहिए, कांग्रेस पूरे देश को खा गई। मैं थाने में इसके विरूध शिकायत दर्ज कराऊंगा और जो दोषी होगें उसके खिलाफ कार्रवाई भी करवाऊंगा।
ये है पूरा मामला
हरदा जिले में कृषि मंत्री कमल पटेल की फोटो लगाकर और उनके पुत्र का मोबाइल नंबर लिखा कर 70% कमीशन खोरी का जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं पूर्व विधायक आर.के. दोगने ने अपनी फेसबुक वॉल पर उक्त पोस्टर को शेयर कर कृषि मंत्री कमल पटेल को जन्मदिन की बधाई भी दी है। मालूम हो कृषि मंत्री कमल पटेल का 6 अक्टूबर को जन्मदिन है। उससे पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक आर. के. दोगने द्वारा कमीशन खोरी का पोस्टर अपनी सोशल मीडिया फेस बुक पर शेयर किया है।