टिकट कटने के बाद ब्रह्मा ने डाले हथियार,बोले मैंने नही कराया विरोध दर्ज,अब कुछ करने से क्या फायदा,भोपाल से लौटे
By, बैतूल वार्ता
टिकट कटने के बाद ब्रह्मा ने डाले हथियार,बोले मैंने नही कराया विरोध दर्ज,अब कुछ करने से क्या फायदा,भोपाल से लौटे
बैतूल। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र से अपना टिकट कटने के बाद सिटिंग एमएलए ब्रह्मा भलावी ने कांग्रेस हाईकमान के फैसले के आगे हथियार डाल दिए है। आज टिकट के अन्य दावेदारों के साथ भोपाल पहुंचे ब्रह्मा ने अपना विरोध दर्ज नहीं करवाया।।इससे उन्हे विवाद होने की आशंका लग रही है।
कांग्रेस की कल घोषित हुई उम्मीदवारों की सूची में घोड़ाडोंगरी के कांग्रेस विधायक ब्रह्मा का टिकट काटकर जनपद अध्यक्ष राहुल उइके को टिकट दे दिया गया है। इससे आहत ब्रह्मा ने कमलनाथ से मिलकर अपना विरोध दर्ज कराने की बात रविवार को की थी। लेकिन आज भोपाल पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने ऐसा कुछ नही किया।जिससे घोषित उम्मीदवार के प्रति विरोध जाहिर होता हो।
टिकट बदलने कुछ नही कहा
ब्रह्मा भलावी ने चर्चा में बताया की मैंने कमलनाथ से वैसे ही सौजन्य मुलाकात की।टिकट कैंसिल कराने को लेकर मैंने कुछ नहीं कहा। अब पक्ष रखकर भी क्या करेंगे।जब टिकट घोषित हो गया तो अब कुछ कहने से विवाद ही होगा। ब्रह्मा ने बताया की उन्होंने ये जरूर कहा की मैंने किसी के लिए भी कोई सहमति पत्र नही दिया है। जो उम्मीदवारी के लिए। पत्र लगाने की बात आ रही है। उस पर कमलनाथ ने जवाब दिया की वे इसे देखेंगे।
कमलनाथ ने पुनर्विचार का भरोसा दिया
इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉक्टर रमेश काकोड़िया ने बताया की विधायक ने उनका टिकट काटे जाने का आधार पूछते हुए।क्षेत्र में सतत काम करते रहने की बात कही। उन्होंने किसी का समर्थन न किए जाने और सहमति पत्र न दिए जाने की बात भी कही।जिस पर कमलनाथ ने पुनर्विचार करने की बात कही है।
तीन दावेदार पहुंचे थे भोपाल
भोपाल पहुंचे नेताओ में खुद विधायक ब्रह्मा भलावी अन्य दावेदार डॉक्टर रमेश काको, पुष्पा पंड्राम, घोड़ाडोंगरी जनपद उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह परते, संजू वट्टी जनपद सदस्य घोड़ाडोंगरी, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरखा सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष चिचोली दामजी उईके शामिल थे। इसके अलावा चोपना इलाके के कुछ संगठन पदाधिकारी शामिल थे।।