Madhya Pradesh Latest News

भाजपा की रीति – नीति और हेमंत भैया के स्वभाव से प्रभावित होकर दो दर्जन ने छोड़ी कांग्रेस

By, बैतूल वार्ता

भाजपा की रीति – नीति और हेमंत भैया के स्वभाव से प्रभावित होकर दो दर्जन ने छोड़ी कांग्रेस
बैतूल।
विधानसभा क्षेेत्र बैतूल के शक्ति केंद्र भडूस के ग्राम दनोरा और आसपास के ग्राम के कांग्रेस से जुड़े तकरीबन 25 लोगों ने पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के सामने भाजपा का दामन थामा इस दौरान श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी एक है जो वादे किए हैं वह निभाए गए हैं। गरीब कल्याण को हमेशा प्राथमिकता में रखा है आज जब कांग्रेस लोगों को बांटने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है तो कांग्रेसी भी समझ रहे हैं कि यह देश तोड़ने वाले लोग हैं। आप सभी का भाजपा के विशाल परिवार में स्वागत करते हुए मुझे प्रसन्नता है, कांग्रेस के कार्यकर्ता नेताओं की जय जयकार करते हैं, हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता को सर्वोपरि माना जाता है। अपनी बीजेपी समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याण की भावना रखती है। आज हम देख रहे हैं 2014 के बाद लोगों को पक्के मकान मिले हैं, घरों में नल से शुद्व पेय जल आ रहा है, वही मध्य प्रदेश की तकदीर और तस्वीर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी तरह बदल कर रख दी है। सबको पता है कि जब भाजपा की सरकार नहीं थी तब बिजली की कटौती से लोग त्रस्त थे सड़के थी नहीं, अस्पतालों की हालत खराब थी, बेटियां सुरक्षित नहीं थी, आज हालात बदले बेटियों की पढ़ाई से लेकर उनके विवाह तक की जिम्मेदारी एक परिवार के सदस्य की तरह शिवराज जी निभाते हैं। जब कमलनाथ की सरकार बनी थी तो इन्होंने गरीबों से संबंल छीन लिया था। बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा बंद कर दी थी, किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। धोखा देना कांग्रेस की फितरत है इन धोखेबाजों को सबक सिखाने की जरूरत है। आप आज पार्टी की विचारधारा से जुड़े आप लोग आज मेरा बूथ कांग्रेस मुक्त का संकल्प लेकर बूथ जीताने की तैयारी में जुट जाए। कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वालों में परमानंद गाडगें पटेल, गोकुल सरले, रेवाराम पारधी, रामपाल सरले, बलराम गोचरे, जगदीश गाडवें, हरिराम बारस्कर, नंदकिशोर सरले, नारायण पारधे, नूतन सरले, विजय गाडगें, नंदकिशोर रावत, वासुकीनंदन कापसे, रघुनंदन कापसे, शिवनंदन कापसे, शिवपाल रावत, राजाराम सरले, विनोद ठोके, धनाराम पारधे, महेश सरले,हरिराम सरले, गोपाल सरले, सुमन सरले, सुदामा सरले, सतीश गोचरे, खुशीराम सरले, चंद्रकिशोर वाघमारे, कमलेश ठोके, अनिल पंवार, गोपाल जामवार, सुनिल ठोके, संतोष सरले, अनिल सरले इत्यादि प्रमुख है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.