Madhya Pradesh Latest News

विधानसभा निर्वाचन 2023 बैतूल बाजार में बेटियों ने रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक

By, बैतूल वार्ता

विधानसभा निर्वाचन 2023
बैतूल बाजार में बेटियों ने रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को किया जागरूक
बैतूल 9 नवम्बर, 2023
विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गुरूवार को बैतूल बाजार में रैली निकालकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
बैतूल बाजार नगर परिषद के तत्वावधान में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने स्कूल परिसर से रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंची। रैली के माध्यम से छात्राओं और शिक्षकों ने मतदाताओं को वोट की महत्ता बताई। इसके अलावा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाकर लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई।
————–

Leave A Reply

Your email address will not be published.