Madhya Pradesh Latest News

बीजेपी को वोट किए है तो एक दबाएं या फिर कांग्रेस को वोट दिया है तो दो दबाएं ?

बैतूल ।।मध्यप्रदेश में विधान सभा चुनाव समाप्त होने के बाद अब सर्वे के नाम पर लोगों के पास फोन आना शुरू हो गया है। यह फोन काल लोगों को अब परेशान करने लगा है। सुबह आठ बजे से फोन बजना शुरू हो जा रहा है। देर रात तक लोगों को परेशान किया जा रहा है।

फोन करने वाले द्वारा पूछा जा रहा है कि आपने किसे मतदान किया है? अगर बीजेपी को वोट किए है तो एक दबाएं या फिर कांग्रेस को दिया है तो दो दबाएं। लोगों को इसका भी डर है कि कहीं किसी प्रकार से ठगी तो नहीं की जा रही है।

एक्सपर्ट कहना- ठगी नहीं, प्राइवेट कंपनियां करती हैं सर्वे

– एक्सपर्ट के अनुसार चुनाव के बाद कई प्राइवेट कंपनी सर्वे करते हैं। इसके बाद डेटा को बेंचा जाता है। इसके बदले में वह रकम जुटाते हैं। हालांकि मोबाइल नंबर का डेटा उनके द्वारा अलग-अलग कंपनी से खरीदा जाता है।

ठगी के चांस कम

नाम नही छापने की शर्त पर साइबर से जुड़े एक अधिकारी  ने बताया कि चुनाव के बाद इस तरह के फोन काल आते हैं। इन नंबरों में रिटर्न फोन काल नहीं लगता है। यह कंपनी द्वारा एक प्रकार का सर्वे होता है। ठगी के चांस कम होते हैं। अगर उनके द्वारा किसी तरह के लिंक भेजकर कुछ करने के लिए कहा जाता है तो उस समय ठगी हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.