Madhya Pradesh Latest News

चोर पकड़ने गया युवक डैम में डूबा,तीन दिन में मिली लाश,पाढर में हादसा

By, बैतूल वार्ता

चोर पकड़ने गया युवक डैम में डूबा,तीन दिन में मिली लाश,पाढर में हादसा

बैतूल। मोहल्ले में घुसे चोर का पीछा करते हुए एक युवक ने दौड़ लगाते हुए डैम में छलांग लगा दी। लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। तीन दिन ढूंढने के बाद आज उसकी लाश डैम से निकाली जा सकी।घटना पाढर इलाके की है।
पाढर चौकी प्रभारी जगदीश रैकवार ने बताया की युवक की करीबी गांव डूंडा बोरगांव में डैम में डूबने से मौत हो गई है। युवक तीन दिन पहले डैम में डूबा था ।जिसकी आज तलाश के बाद लाश मिल सकी है ।उसका पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना कोतवाली थाना इलाके के ढूंढा बोरगांव की है।

 बताया जा रहा है कि यहां पिछले 26 तारीख को बोरगांव में किसी घर में एक चोर घुस गया था । इस चोर को देखते ही मोहल्ले वालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया । यह आवाज सुनते ही युवक बुधराम ईडपाचे पिता नंदलाल (36)  चोर को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा। चोर का पीछे करते हुए उसे रास्ते में डैम मिला । उसने आव देखा ना ताव वह डैम में कूद पड़ा और डैम पार कर चोर पकड़ने  का प्रयास करने लगा।  वह शराब के नशे में होने के कारण डैम पार नहीं कर सका और गहरे पानी में डूब गया। उसकी गांव वालों ने बहुत तलाश की। लेकिन उसकी लाश नहीं मिल सकी । 3 दिन की तलाश के बाद आज बुधराम की लाश डैम से बरामद की गई है । पाढर पुलिस चौकी ने युवक का शव बरामद कर आज जिला अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया है। जिसे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.