Madhya Pradesh Latest News

उपवन क्षेत्रपाल का ड्यूटी के दौरान हृदय घात से निधन वन विभाग ने शासकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

By, बैतूल वार्ता

उपवन क्षेत्रपाल का ड्यूटी के दौरान हृदय घात से निधन
वन विभाग ने शासकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
बैतूल। दक्षिण वन मंडल के आठनेर रेंज में पदस्थ उपवन क्षेत्रपाल अशोक गढ़वाल की ड्यूटी के दौरान अचानक हृदय गति रुक जाने के चलते मौत हो गई। वन विभाग ने वन विद्यालय बैतूल में पूरे शासकीय सम्मान के साथ दिवंगत अशोक गढ़वाल को अंतिम विदाई दी। मौके पर उनके पुत्र सार्थक गढ़वाल, पुत्री साक्षी गढ़वाल वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
वन परिक्षेत्र अधिकारी आठनेर सामान्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक गढ़वाल वन ग्राम पाट में पदस्थ थे। रविवार के दिन लगभग चार से पांच बजे उन्हें हार्ट अटैक आया था। सूचना मिलते ही वन विभाग के अमले ने उन्हे उपचार के लिए मोर्शी, महाराष्ट्र रवाना किया। मोर्शी महाराष्ट्र के जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दक्षिण वन मंडल के डीएफओ विजयनाथम टी.आर ने बताया दिवंगत अशोक गढ़वाल उप वन क्षेत्रपाल को सोमवार 25 दिसंबर को वन विद्यालय में शासकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने के बाद उनकी पार्थिव देह उनके निज निवास होशंगाबाद के लिए रवाना कर दी गई, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.