Madhya Pradesh Latest News

 सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर श्रावक संघ ने किया अपूर्वी का सम्मान

By, बैतूल वार्ता

सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर श्रावक संघ ने किया अपूर्वी का सम्मान

बैतूल। स्व.जवाहरलाल पगारिया की पौत्री एवं सराफा व्यवसायी नितिन पगारिया की पुत्री कुमारी अपूर्वी पगारिया के प्रथम प्रयास में सीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर वर्धमान जैन स्थानक वासी श्रावक संघ ने गुलदस्ता एवं चांदी का सिक्का भेंट कर बेटी का सम्मान किया। वर्धमान जैन स्थानक के अध्यक्ष अरुण गोठी सहित कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा अपूर्वी के निवास स्थान पर जाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्थानकवासी संघ के धनराज पगारिया, प्रेमचंद सुराना, अनिल गोठी, सुभाष गोठी, शांतिलाल तातेड, महावीर गोठी, जवरीलाल बैद, नवीन तातेड, रविंद्र गोठी, पूर्व अध्यक्ष जयंतीलाल गोठी ने पूर्वी को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.