आरडी स्कूल ने पेश की सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल : सांसद
आगे भी बच्चों के भविष्य की चिंता करेगा स्कूल प्रबंधन : हेमंत खंडेलवाल
स्टेज पर परफारमेंस देना बड़ी चुनौती : सीईओ अभिलाष मिश्रा
बच्चों में भावनात्मक विकास जरूरी : ऋतु खंडेलवाल
बैतूल। बैतूल जिले के वनांचलों एवं सुदूर ग्रामीण अंचलों में निवासरत जनजातीय सहित अन्य समाज के बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्जवल भविष्य के लिए आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल द्वारा समर कैंप आयोजित कर सामाजिक सरोकार की अनूठी मिशाल पेश की। 20 दिनों तक आयोजित समर कें प के समापन अवसर पर विद्यार्थियों की चहुंमुखी प्रतिभा एवं गजब के आत्म विश्वास को देखकर सभी अभीभूत हो गये। आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में शुक्रवार सुबह आयोजित समर कैंप के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डीडी उईके ने समर केंप को व्यक्तित्व निर्माण का अभूत पूर्व विकास बताया। उन्होंने कहा कि आरडी स्कूल प्रबंधन द्वारा समर कैंप के माध्यम से जनजातीय एवं ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों की मन: स्थिती बदलने का काम किया है इसकी झलक बच्चों के चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। सांसद ने कहा कि आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर ऋतु खंडेलवाल के मार्गदर्शन में समूचे स्कूल स्टाफ द्वारा पुनीत और अद्वितीय कार्य किया जा रहा है।
स्टेज पर परफारमेंस देना बड़ी चुनौती : सीईओ
कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में मौजूद डायरेक्ट आईएएस ऑफीसर जिला पंचायत सीईओ बैतूल अभिलाष मिश्रा ने कहा कि समर कैंप में शामिल बच्चों ने स्टेज पर जो प्रस्तुतियां दी एवं दो बच्चों द्वारा की गई एक्टिंग में उनका आत्म विश्वास साफ झलक रहा है। उन्होंने कहा कि स्टेज पर परफारमेंस करना बड़ी चुनौती है। आज समर कैंप में शामिल बच्चों ने इस बड़ी चुनौती को हासिल कर लिया है। जिला पंचायत सीईओ श्री मिश्रा ने कहा कि समर कैंप से बच्चों में जो आत्मविश्वास आया है वह उन्हें जिंदगी में बहुत आगे ले जाएगा। उन्होंने कहा कि समर कैंप में विद्यार्थियों को 8 महत्वपूर्ण आयामों का प्रशिक्षण दिया गया है। इसलिए समर कैंप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं भविष्य निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लाइफ में आर्ट, म्यूजिक, डांस, ड्रामा का भी महत्वपूर्ण स्थान है। काम के अतिरिक्त बोझ, तनाव, परेशानी, थकान के दौरान खेलकूद, आर्ट म्यूजिक, डांस, ड्रामा सुकून देने का काम करता है। उन्हें क्रिकेट खेलने की अपनी अभिरूचि भी बच्चों से साझा की।
उन्होंने बच्चों को अपने अंदर की एनर्जी को जाग्रत कर बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों द्वारा इकबाल फिल्म के सांग की प्रस्तुति की जिला पंचायत सीईओ ने सराहना करते हुए उक्त फिल्म की चंद लाइनों का बच्चों से जिक्र करते हुए कहा कि कुछ ऐसा कर दिखा कि खुदा भी खुश हो जाये।
बच्चों में भावनात्मक विकास जरूरी: ऋतु खंडेलवाल
आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में समर कैंप आयोजन के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूनेस्कों द्वारा शिक्षा को लेकर तय किये गये आयामों में सबसे महत्वपूर्ण आयाम है बच्चों का भावनात्मक विकास। उन्होंने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बैतूल जिले के जनजाति एवं ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास को लेकर प्रयास किये गये है। परंतु हमारा फोकस बच्चों के भावनात्मक विकास पर रहा है। क्योंकि भावनात्मक विकास सबसे महत्वपूर्ण है। भावनात्मक विकास से ही बच्चे प्रेम पूर्वक रहना सीख सकेंगे। बच्चों द्वारा पूरे शहर की गई वॉल पेटिंग जिले भर के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन गई है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि समर कैंप में शामिल बच्चों ने भोलेपन और एनर्जी लेबल, आत्म विश्वास से हम सभी का दिल जीत लिया है।
आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर ऋतु खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल जिले जनजातीय एवं ग्रामीण अंचलों के बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए शाला परिवार संकल्पि है। इसलिए यह सिलसिला सतत जारी रहेगा। समर कैंप में शामिल हुए बच्चों से जीवंत संपर्क के लिए वाट्सएप गु्रप बनाया गया है। इस गु्रप के माध्यम से बच्चों कि व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। साथ ही उन्हें व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल के बारे में भी समय-समय पर जानकारी दी जाएगी।
आगे भी बच्चंो के भविष्य की चिंता करेगा स्कूल प्रबंधन : हेमंत
पूर्व सांसद तथा पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आरडी पब्लिक स्कूल के समर कैंप में स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने लगातार 20 दिनों तक बच्चों के साथ खूब मेहनत की। उन्होंने कहा कि आरडी स्कूल प्रबंधन बच्चों के कैरियर एवं भविष्य को लेकर हमेशा चिंता करता रहेगा। समर कैंप में जनजातीय एवं ग्रामीण अंचलों के बच्चों ने बहुत कुछ सीखा है, वे अपने गांवों में जाकर इसे अन्य बच्चों से साझा करें।
समर कैंप के बच्चों से सीधी बात
शाहपुर ब्लॉक के हॉडी पानी ग्राम निवासी अभिषेक बारस्कर ने बताया कि वह हायर सेकेण्डरी स्कूल भौंरा में कक्षा 11 वीं का छात्र है। आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में आयोजित समर कैंप में 20 दिनों के दौरान बहुत कुछ नया सीखने को मिला। भविष्य में क्या करना है? इसकी तैयारी को लेकर भी जानकारी दी गई। भविष्य को लेकर जाने वाली प्लानिंग के दौरान ए प्लान के साथ बी प्लान बनाने और उसके मुताबिक तैयारी करने की जानकारी समर कैंप में मिली।
कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण भौंरा ग्राम के अतुल इडपाचे ने बताया कि उसने समर कैंप में पहली बार कम्प्यूटर ऑपरेटर किया। जिससे उसका आत्म विश्वास बढ़ा है। उससे समर कैंप में कम्प्यूटर के बेसिक प्रशिक्षण मिला है। अतुल के मुताबिक उसने समर कैंप में कम्प्यूटर से प्रिंट निकालना, मेल करना, वीडियो कॉलिंग करना सीखा है।
बैतूल विधानसभा क्षेत्र के चांद बेहड़ा ग्राम निवासी देवेश प्रजापति ने बताया कि उन्हें समर कैंप में शिक्षा एवं तकनीकि प्रशिक्षण के साथ ही जीवन कौशल एवं नैतिकता का प्रशिक्षण भी मिला है। जिससे बच्चे मानसिक एवं शारीरिक रूप से क्षमतावान बने है। समर कैंप में उन्हें यह भी सिखाया गया है कि समाज में अच्छी छबि बनाकर स मान कैसे प्राप्त किया जाता है?
विद्यार्थियों को दिये प्रशस्ति पत्र
आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल में आयोजित 20 दिवसीय समर कैंप का समापन शुक्रवार को हुआ। समर कैंप के सफल आयोजन में सहभागिता करने वालों के साथ विभिन्न विद्यार्थियों को सांसद डीडी उईके, जिपं सीईओ अभिलाष मिश्रा, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल, स्कूल की डायरेक्टर ऋतु खंडेलवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समर कैंप के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राम बामनिया, आलोक पटेल, नितिष भार्गव, कुणाल कुशवाह, पवन अहाके, श्रेणिक जैन, कविता रेंगे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ बास्केटबाल में मनोज पाल, कपिल मालवीय, अतुल, अरविंद पदम, क्रिकेट में सचिन साहू, हर्ष निरापुरे, दीपक स्केटिंग में ऋतिक देव सोलंकी, प्रीतेश सिसोदिया, फुटबाल में रोहित उईके, अखिलेश उईके, हॉकी में विजय, विकास धुर्वे, विनोद धुले, कबड्डी में राज उईके, करण उईके, अंकित सलाम, बुधलेश धुर्वे, कराटे में अजय पर्ते, बन्ती वाडीवा, महेश सूर्यवंशी, आशीष पुंडे, लोक नृत्व में जितेन्द्र वाडीवा, प्रफुल्ल कंगाले गु्रप, संगीत में- ऋतिक काले, नितेश ठाकुर गु्रप, सुनील पर्ते, मंच संचालन के लिए ऋतिक काले, नितेश ठाकुर, आलोक पटेल सहित अन्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आलोक पटेल ने किया।