Madhya Pradesh Latest News

किसानों को फसल सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो : संभागायुक्त श्री के जी तिवारी

By ,वामन पोटे

किसानों को फसल सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो : संभागायुक्त श्री के जी तिवारी

—–

टेल एंड तक किसानों को पर्याप्त पानी मिले

संभागायुक्त श्री तिवारी ने बैतूल में सिंचाई परियोजनाओं का किया अवलोकन

—–

बैतूल 16 दिसंबर2024

       संभागायुक्त नर्मदापुरम श्री के जी तिवारी ने सोमवार को बैतूल पहुंचकर यहां सापना जलाशय और पारसडोह सिंचाई परियोजना का अवलोकन किया। उन्होंने सापना जलाशय के टेल एंड एरिया भोगीतेड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त श्री तिवारी ने किसानों से चर्चा भी की और सिंचाई व्यवस्थाओ के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने पारसडोह सिंचाई परियोजना के राइट एंड क्षेत्र में भी सिंचाई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने माइक्रो सिंचाई की इजरायली तकनीक को भी खुद परखा।

      संभागायुक्त श्री तिवारी ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को फसल सिंचाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो। टेल एंड तक किसानों को पर्याप्त पानी मिले। किसानों के सिंचाई संबंधी मुद्दों का पूरी तत्परता के साथ निराकरण किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता जल संसाधन श्री आर आर मीनाएसडीएम श्री राजीव कहारईडब्लूआरडी श्री वामनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

 

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविरों में आयुष्मान कार्ड का किया वितरण

—–

बैतूल 16 दिसंबर2024

       मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.रविकांत उईके ने बताया कि सोमवार को विकासखंड प्रभात पट्टन के छिंदखेड़ा श्री रामजी पिता श्री तुकाराम 72 वर्षशाहपुर के ग्राम देशावाड़ी में श्री राधे सलाम एवं श्रीमती सीताबाई सलाम 70 प्लस को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही आठनेर के गाड़गुढसातुकुण्डघोड़ाडोंगरी के मेढ़ापानीसेहरा के खेड़ीसांवलगढ़डहरगांवकैलाश वार्ड बैतूल बाजारभीमपुर के बटकी एवं महदपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन कल्याण अभियान में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

 

आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पदस्थ सीएचओ का दक्षता प्रशिक्षण आयोजित

—–

बैतूल 16 दिसंबर2024

       आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में पदस्थ विकासखंड आमलाआठनेर एवं ग्रामीण क्षेत्र सेहरा की सीएचओ की समीक्षा बैठक एवं दक्षता प्रशिक्षण सोमवार को होटल आईसीइन बैतूल में आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रविकांत उइके ने बताया कि प्रशिक्षण में भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पर प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की त्रैमासिक समीक्षा की गई। समीक्षा के साथ-साथ 100 दिवसीय क्षय रोग कार्यक्रम एनक्यूएएस असिसमेंटभारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर पोर्टलएनसीडीअनमोलमेटरनल हेल्थएमपी आरोग्यम कार्यक्रम की समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ.उइके ने समस्त सीएचओ को 100 दिवसीय क्षय रोग कार्यक्रम को प्राथमिकता देते हुये प्रत्येक दिवस मरीजों की जानकारी जिले स्तर तक पहुंचाने एवं दवाइयां वितरण करने के निर्देश दिये गये एवं शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य अभियान में गर्भवती माताओं की पहली से लेकर चौथी जांच गंभीरतापूर्ण रहकर करने के निर्देश दिये।

       समीक्षा बैठक में डीआईएचओ डॉ प्रांजल उपाध्याय ने जिले में संचालित टीकाकरण अभियान का दक्षता प्रशिक्षण दिया एवं एनक्यूएएस असिसमेंट की समीक्षा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ विनोद शाक्यजिला सीपीएचसी सलाहकार सुश्री रेजीना जेम्सजिला क्वालिटी मॉनीटर श्री दशन पंद्रामटीबी कॉडिनेटर श्री अजय नागलेआरआई डेटा मेनेजर श्री तापीदास चढ़ोकारडब्ल्यूएचओ कॉर्डिनेटर श्री प्रवीण मगरदे उपस्थित रहे।

 

Comments are closed.