Madhya Pradesh Latest News

गाइडलाइन कितनी भी बना दो, परिस्थिति के कारण कभी-कभी विवाद की स्थिति बन जाती है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल

By,वामन पोटे

जनता की समस्या सर्वोपरि, गाइडलाइन कितनी भी बना दो, परिस्थिति के कारण कभी-कभी विवाद की स्थिति बन जाती है,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेवाल
बैतूल में कहा- जनप्रतिनिधि और ब्यूरोक्रेट्स को सामंजस्य से काम करना चाहिए

बैतूल31अगस्त।।हाल ही में भिंड में विधायक और कलेक्टर के बीच हुए विवाद ने प्रदेशभर में सुर्खियां बटोरी थीं। इसके पहले भी नेताओं और अधिकारियों के बीच टकराव की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। रविवार को बैतूल दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने  पत्रकारों से चर्चा में इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखी।

खंडेलवाल ने कहा- “हर व्यक्ति की अपनी सीमाएं होती हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों पर समाज और जनता की समस्याओं का दबाव रहता है, जिसके कारण उनसे ऐसा व्यवहार हो जाता है, जो नहीं होना चाहिए। इसी तरह अधिकारियों को भी परिस्थितियों के अनुसार व्यवहार करना चाहिए। जनता की समस्या सर्वोपरि है, इसलिए दोनों वर्गों को सामंजस्य और संयम से काम लेना चाहिए।”खंडेलवाल रविवार को स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल हुए और लोगों से मुलाकात की।

संगठन और सरकार ने लिया संज्ञान

खंडेलवाल ने बताया कि प्रदेश में हाल ही में सामने आई दो–तीन घटनाओं पर संगठन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने भी इस पर बातचीत की है। खंडेलवाल ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में कोशिश की जाएगी कि इस तरह की घटनाएं न हों।
उन्होंने कहा “मानव स्वभाव है, गाइडलाइन कितनी भी बना दो, परिस्थिति के कारण कभी-कभी विवाद की स्थिति बन जाती है। लेकिन हमारा निरंतर प्रयास है कि जनप्रतिनिधि और ब्यूरोक्रेट्स के बीच सामंजस्य बना रहे।”

Comments are closed.