Madhya Pradesh Latest News

बैतूल भाजपा की नई कार्यकारिणी, 10 पुराने नेताओं को दोबारा मौका 13 नए चेहरे

By,वामन पोटे

बैतूल भाजपा की नई कार्यकारिणी, 10 पुराने नेताओं को दोबारा मौका 13 नए चेहरे

बैतूल।। भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से बनी इस कार्यकारिणी का लंबे समय से इंतजार था। कुल 23 पदाधिकारियों में 10 पुराने चेहरों को दोहराया गया है, जबकि 13 नए लोगों को जगह मिली है।
घोषित कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 1 कार्यालय मंत्री, 1 सह कार्यालय मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष और 1 सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।
रिपीट होने वाले पदाधिकारियों में राजेन्द्र मालवीय, रश्मि साहू, नरेन्द्र गढेकर, इंद्रपाल पुण्डे, कांतिलाल यादव, कमलेश सिंह, वर्षा गढेकर, अतीत पंवार और दीपक सलूजा शामिल हैं। इनमें केवल कमलेश सिंह को लगातार दूसरी बार महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्रियों में भैयालाल इरपाचे, संजय सूर्यवंशी, उर्मिला उइके, रोशनी विशाल ठाकुर, सोनू सुनील भलावी, लता प्रमोद धोटे और सुनीता बेले को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व विधायक सुनीता बेले को भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार पद दिया गया है।
पार्टी नियम के अनुसार, जिला इकाई की पुरानी कार्यकारिणी से 60 फीसदी से अधिक पदाधिकारी बदले नहीं जा सकते। इसी कारण इस कार्यकारिणी में भी नए और पुराने चेहरों का संतुलन साधा गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि यह कार्यकारिणी जिले में संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Comments are closed.