ताप्ती कन्जर्वेशन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले कोरकू आदिवासी समाज के पदाधिकारी
By,वामन पोटे
ताप्ती कन्जर्वेशन को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले कोरकू आदिवासी समाज के पदाधिकारी
बैतूल। ताप्ती कन्जर्वेशन को लेकर लंबे समय से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में व्याप्त डर और सरकार के खिलाफ पनप रही नाराजगी को दूर करने के लिए कोरकू आदिवासी समाज के पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से विशेष मुलाकात की। मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विस्तार से जानकारी ली और ग्रामीणों की आशंकाओं से अवगत कराया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जो लोग नकारात्मक सोच और विचारों के साथ राजनीति कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि सरकार का उद्देश्य किसी भी आदिवासी या अन्य ग्रामीण को उजाड़ना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक भी आदिवासी या किसी अन्य का गांव उजड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर ऐसा होगा तो वे अपना इस्तीफा दे देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका आदिवासी समाज से पुराना नाता है और आज जो कुछ भी हैं, वह आदिवासियों के सहयोग से हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह हमेशा आदिवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के लोगों से अपील की कि वे नकारात्मक राजनीति करने वालों से दूर रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। इस अवसर पर आदिवासी समाज के अकास जिलाध्यक्ष एवं हिन्दू जागरण मंच के जिला सह संयोजक बंडू लिखितकर, युवा जिलाध्यक्ष विनेश बारस्कर, जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र रानिया, भैसदेही प्रभारी धनराज टांडिलकर, हिन्दू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र साहू, जिला संयोजक राजू जी तुमराम, सह संयोजक गौरव जी बालेकर, कोरकू समाज जिला मीडिया प्रभारी शुभम टांडिलकर, आयुष गायकवाड़, अनिल कासदे सहित बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
Comments are closed.