पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज आएंगे भैंसदेही में लीडरशिप डेव्हलपमेंट कैंप में होंगे शामिल बैतूल में करेंगे सभी मोर्चा, संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा
भैंसदेही में लीडरशिप डेव्हलपमेंट कैंप में होंगे शामिल
बैतूल में करेंगे सभी मोर्चा, संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा
बैतूल। राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज मंगलवार 16 सितम्बर को बैतूल और भैंसदेही का दौरा करेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निलय डागा ने बताया कि दिग्विजय सिंह सुबह 8.30 बजे भोपाल से कार द्वारा रवाना होंगे। नर्मदापुरम मार्ग से दोपहर 12.30 बजे भैंसदेही पहुंचेंगे। यहां वे मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित लीडरशिप डेव्हलपमेंट प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। शिविर का आयोजन भैंसदेही ब्लॉक मुख्यालय में किया गया है।
निलय डागा ने बताया कि दोपहर 2 बजे दिग्विजय सिंह भैंसदेही में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर (पंकज सिंह) के निवास पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। भैंसदेही प्रवास के बाद 2.30 बजे वे बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे। 3.30 बजे बैतूल पहुंचेंगे, जहां कोठी बाजार स्थित डागा हाउस में कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा करेंगे।
निलय डागा ने बताया कि शाम 4.30 बजे दिग्विजय सिंह बैतूल से कार द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और नर्मदापुरम मार्ग से लगभग शाम 7.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद रात 10.15 बजे वे भोपाल से आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में दिग्विजय सिंह के इस प्रवास को लेकर जबरदस्त उत्साह है और सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में चर्चा में शामिल होंगे।
Comments are closed.