कैट के प्रदेश पदाधिकारियों की बैतूल में सम्पन्न ऐतिहासिक बैठक पर कैट एवं उद्योग संघ ने रखा आभार सहभोज
By,वामन पोटे
कैट के प्रदेश पदाधिकारियों की बैतूल में सम्पन्न ऐतिहासिक बैठक पर कैट एवं उद्योग संघ ने रखा आभार सहभोज
बैतूल।।व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन कैट का प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मेलन बैतूल में सम्पन्न हुआ था। इस ऐतिहासिक सफल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश के पदाधिकारी शामिल हुए उन्होंने कैट बैतूल की टीम की अच्छे आयोजन एवं व्यवस्था के लिए प्रशंसा की एवं बैतूल टीम को बधाई दी। पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कैट को जिला उद्योग संघ ने बहुउद्देशीय एक गरिमामय कार्यक्रम एवं सहभोज आयोजित किया। कार्यक्रम अध्यक्षता उद्योग संघ अध्यक्ष ब्रज आशीष पांडे ने की। सम्मेलन में कैट के प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल संभागीय अध्यक्ष मनजीत सिंह साहनी और जिला अध्यक्ष मनोज भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर उद्योग संघ की ओर से कैट टीम बैतूल का सम्मान भी -किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैट के प्रदेश महामंत्री राजीव खंडेलवाल ने सम्मेलन में जीएसटी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उद्योग और व्यापार दोनों को साथ लेकर चलना होगा तभी विकास संभव है। उन्होंने पूर्व में आयोजित कैट के प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन की समीक्षा करते हुए बैतूल कैट टीम की शानदार मेजबानी की प्रशंसा की और प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की ओर से कैट टीम बैतूल को बधाई दी।
उद्योग संघ अध्यक्ष ब्रज आशीष पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी कुछ महीनों में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी और बैतूल के औद्योगिक क्षेत्र का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों और व्यापारियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर बैतूल को औद्योगिक हब के रूप में आगे बढ़ाएं।
जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने कैट संगठन की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कैट देशभर के 6 करोड़ व्यापारियों का विशाल संगठन है और बैतूल में भी यह संगठन हर व्यापारी के साथ खड़ा है। संभागीय अध्यक्ष मनजीत सिंह साहनी ने उद्योग संघ की उपलब्धियों पर बधाई दी और कहा कि संगठन मजबूत नेतृत्व और सामूहिक सहयोग से ही आगे बढ़ते हैं।
सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री सुधाकर पंवार, उद्योग संघ और कैट टीम के राजेश आहूजा, अतीत पवार,रानू लूनिया,अम्बलेश बलूवापुरी, पियूष तिवारी, आलोक मालवीय, दीपक खुराना, राजकुमार अग्रवाल, हेमन्त पगारिया, राजकुमार जुनेजा, धीरज हिराणी, राकेश आहूजा, धीरज बोथरा, उषभ गोठी, प्रशांत मरोठी, इकबाल पटेल , शशांक तिवारी , पुलकित मालवीय, मुकेश गुप्ता, पवन शर्मा, आनन्द पाण्डे, शांतीलाल लूनिया, योगी खडेलवाल, अभिषेक तातेड़, महेश हिराणी , राजेश शुक्ला ,डबली कपूर ,दिनेश महस्की ,विवेक शुक्ला , अनिल अग्रवाल, पुनीत जैन , मोनू सतीजा, मीनू तातेड़ आदि उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें
Comments are closed.