Madhya Pradesh Latest News

डहुआ दुग्ध समिति ने दीपावली पर किसानों को वितरित किए ठंडे पानी के कैन, 300 किसान कर रहे हैं 3000 लीटर दूध का उत्पादन

By,वामन पोटे

  •  डहुआ दुग्ध समिति ने दीपावली पर किसानों को वितरित किए ठंडे पानी के कैन, 300 किसान कर रहे हैं 3000 लीटर दूध का उत्पादन
    बैतूल 22 अक्टूबर ।।– मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के  मुलताई क्षेत्र में डहुआ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति ने दीपावली के अवसर पर अपने सदस्यों को ठंडे पानी के कैन उपहार स्वरूप वितरित किए। समिति में सक्रिय 300 किसान प्रतिदिन लगभग 3000 लीटर दूध का उत्पादन कर रहे हैं।
    समिति के अध्यक्ष, संचालक मंडल, सचिव प्रकाश डोगरे, शीत केंद्र प्रबंधक एस. परते और सुपरवाइजर बलराम परिहार सहित कई सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समिति प्रबंधक ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि समय-समय पर दुग्ध उत्पादकों को बोनस और प्रोत्साहन योजनाओं के लाभ दिए जाते हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
    प्रकाश डोगरे ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल आय बढ़ाना नहीं, बल्कि सदस्यों को आधुनिक सुविधाओं और बेहतर सेवाओं से जोड़ना भी है। उन्होंने सदस्यों से समिति के कार्यों में सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई और समिति परिसर में मिठाई वितरित की गई।
    समिति के अनुसार, डहुआ दुग्ध समिति प्रतिदिन 3000 लीटर दूध का संकलन कर रही है और इसमें 300 सहकारी और निजी दुग्ध उत्पादक सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हैं।

Comments are closed.