Madhya Pradesh Latest News

अधूरे राजमार्ग पर पूरा टोल! गडकरी को घेरने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, बोले– सच्चाई से डरती है सरकार

By,वामन पोटे

अधूरे राजमार्ग पर पूरा टोल! गडकरी को घेरने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा, बोले– सच्चाई से डरती है सरकार

बैतूल 25 अक्टूबर।। बैतूल-ओबेदुल्लागंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधूरे और जर्जर सड़क निर्माण के बावजूद टोल वसूली जारी है। इसको लेकर शनिवार को कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय डागा ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। निलय डागा दोपहर 2 बजे कुंडी टोल प्लाजा पहुंचे और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ज्ञापन देने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया।
निलय डागा ने कहा कि सरकार सच्चाई से डरती है, क्योंकि ज्ञापन में अधूरे काम और जनविरोधी नीतियों की सच्चाई दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से धोखाधड़ी कर रही है। सड़क निर्माण कार्य 70 प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ, फिर भी पूरा टोल वसूला जा रहा है। टोल गाइडलाइन के अनुसार 60 किलोमीटर की दूरी पर एक टोल प्लाजा होना चाहिए, लेकिन यहां 30 किलोमीटर के भीतर दो-दो टोल बना दिए गए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अधूरे फोरलेन पर टोल वसूली जनता के साथ सीधा अन्याय है। जब तक सड़क पूरी नहीं बन जाती, तब तक वसूली बंद की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने टोल वसूली बंद नहीं की तो कांग्रेस जिला स्तर से आंदोलन को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक ले जाएगी।
डागा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने बताया कि दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग पहले भी विरोध कर चुके हैं, लेकिन सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
प्रदर्शन में मौजूद रहे: निलय विनोद डागा, समीर खान, ब्रह्मा भलावी, राहुल उइके, नरेंद्र मिश्रा, नरेन्द्र महतो, शिव कुमार मालवीय, पहलवान सिंह ठाकुर, राजेंद्र कवड़े, मो. इलियास, मनोज आहूजा, प्रदीप नागले, प्रशांत राजपूत, राकेश गुप्ता, हितेश निरापुरे, महेंद्र पाटिल, मोशीन पटेल, राजू चौबे, सुनील जेडे, मोनू बड़ोनिया, अंबिका मिश्रा, पप्पू गुप्ता, प्रीतेश गंगारे, राहुल परते, सुभाष पवार, रोहित भारती आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.