Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
‘लाइव मर्डर’ के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हंगामा: शव रखकर किया चक्काजाम, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
बैतूल 29 अक्टूबर ।।
मुलताई में मंगलवार रात हुए आदित्य टेकाम हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बुधवार दोपहर मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हुए इस प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित हुआ।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात नगर में आदित्य टेकाम नामक युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी, लेकिन बुधवार सुबह तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
आक्रोशित परिजनों का कहना है कि हत्या के 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने किसी आरोपी को नहीं पकड़ा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था और मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात के बाद नगर में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Comments are closed.